डीजे ने अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
आमला – Advocates – अधिवक्ता संघ आमला के नवनियुक्त पदाधिकारियों अध्यक्ष हिरमन नागपुरे, सचिव दिनेश सोनी, यशपाल ठाकुर, किरण जयसवाल को जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्रणेश कुमार प्राण ने शपथ दिलाई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री अतुलराज भलावी ने अपने उदबोधन में नवनियुक्त अधिवक्ता संघ को शुभकामनाए दी। अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राधा कृष्ण गर्ग ने भी संबोधित किया। उन्होंने अधिवक्ता संघ से अधिवक्ताओं के हितों के लिए काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि न्यायधीश का सम्मान कर अधिवक्ता संघ के कल्याण के लिए काम करें। उन्होंने आमला की माटी को नमन करते हुए 1972 में उनको विधायक चुनने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया।
निर्विरोध निर्वाचन से होती है खुशी(Advocates)
राज्य अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बहुत खुशी होती है जब बार संघ के चुनाव निर्विरोध होते हैं, आमला में भी निर्विरोध चुनाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि न्याय के लिए याचना जरूरी है, ध्यान, योग, अनुशासन भी जरूरी है। उन्होंने शेरो शायरी के अंदाज में अपनी बात रखी। वरिष्ठ अधिवक्ता राधा कृष्ण गर्ग को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले 50 साल से सबसे युवा वकील है। शपथ ग्रहण में वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार पांडे ने भी अपने विचार रखे।

विधि क्षेत्र के पितामह है गर्ग(Advocates)
मंच संचालक सतीश देशमुख ने श्री राधाकृष्ण गर्ग को विधि क्षेत्र का पितामह बताया। कार्यक्रम में विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे, बैतूल के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत गर्ग, समाजसेवी मुकेश खंडेलवाल, संजय पप्पी शुक्ला, हेमंत भार्गव, नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे, जनपद अध्यक्ष गणेश यादव,तहसीलदार वैधनाथ वासनिक, सीएमओ नीरज श्रीवास्तव, अधिवक्ता राजेंद्र उपाध्याय, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, हरी यादव, कुलदीप सिंह अरोरा, मनोज मालवे, व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय साहू, अनिल सोनी, मधुकर महाजन सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे।





