खबरवाणी
ऐहतिहात के तौर प्रशासन सतर्क, किया नगर भ्रमण
मुलताई। दिल्ली में हुए ब्लास्ट में बाद नगर में पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। बुधवार की रात एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा नगर के संवेदन शील क्षेत्र में भ्रमण कर असामाजिक तत्वों पर नजर रखी गई एवं लोगो से सूचना देने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के मार्गदर्शन तथा एसडीएम राजीव कहार, एसडीओपी एसके सिंह के मार्गदर्शन में दिल्ली की संवेदनशील घटना के मद्देनजर ऐहतियात के पर तौर एसडीएम एसडीओ पीडब्लूडी तहसीलदार,सीएमओ मुलताई थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार द्वारा राजस्व,पुलिस,नगरपालिका स्टाफ के साथ नगर के संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर भीड़भाड़ वाले इलाकों में असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी गई एवं किराएदारों का सत्यापन कराने , बाहर से आने वाले श्रमिकों की जानकारी थाने में नोट कराने,तालाबंद घरों की सूचना नवीन नवाचार के माध्यम से तालाबंद ग्रुप में पोस्ट करने,वार्ड पार्षद व वार्ड के जिम्मेदार नागरिक के माध्यम से बाहर जाने वाले
लोगों के ताला लगे घरों की सूचना ग्रुप में डालने कीअपील की है।





