Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Accident : बाईक सहित 10 फीट नीचे गिरने से मौत

By
On:

मुलताई – क्षेत्र के डहुआ में एक बाइक सवार लगभग 10 फीट नीचे पुलिया में बाइक से गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डहुआ निवासी रामदयाल पुत्र घुसी डोंगरिडिये (50 साल ) गांव से खेत की ओर जा रहा था। तभी बारह हजारे की पुलिया के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और पुलिया से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।

कोटवार ने मामले की सूचना मुलताई पुलिस को दी है। डहुआ निवासी मनोज बारंगे ने बताया कि आज शुक्रवार सुबह लगभग 11:00 बजे रामदयाल खेत की ओर जा रहा था तभी यह दुर्घटना हो गई। ग्रामीणों ने मौके पर जाकर बाइक हटाई और देखा तो रामदयाल अवस्था में पड़ा था।

गौरतलब हो कि ग्रामीणों ने बताया कि रामदयाल के पुत्र की पिछले साल सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह भी बाइक से मुलताई की ओर जा रहा था, तभी उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। 22 वर्षीय पुत्र की मौत के बाद रामदयाल बहुत दुखी रहता था।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News