Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Accident :अनियंत्रित कार ने एक ऑटो और तीन बाइक को मारी टक्कर ,10 घायल,नेशनल हाइवे पर हादसा

By
On:

बैतूल– नेशनल हाईवे बैतूल भोपाल मार्ग पर भारत भारती के पास एक बेकाबू कार ने एक ऑटो और तीन बाइक को टक्कर मार दी घटना में 10 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है ।

कोतवाली टीआई अपाला सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय के समीप भारत भारती में रविवार शाम को नेशनल हाईवे पर एक हादसा हो गया। एक कार चालक ने तेजी और लापरवाही से कार चलाते हुए ऑटो और बाइक को टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया और उसमें बैठे लोग घायल हो गए।

यह भी बताया जा रहा है कि ऑटो में टक्कर मारने के पहले तीन बाइक को भी टक्कर मार दी । हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जाता है कि हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद कुछ लोगों ने कार में तोड़फोड़ भी कर दी। वहीं कार चालक की पिटाई की बात भी सामने आ रही है। हादसे के बाद नेशनल हाइवे पर लोगों का हुजूम जमा हो गया था।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News