Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Accident : बाइक से बैतूल जा रहे पिता-पुत्र को कार ने मारी टक्कर

By
On:

मुलताई (सांध्य दैनिक खबरवाणी) – हाईवे पर परमंडल जोड़ पर रविवार को घाट अमरावती से बैतूल जा रहे एक पिता- पुत्र को एक कार द्वारा टक्कर मार दी गई। जिससे बाइक सवार पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जहां से पिता की हालत गंभीर होने पर बैतूल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि ग्राम घाट अमरावती निवासी विजय पुत्र चिरकुट(45)एवं राजेश पुत्र विजय (23) बाइक से बेतूल जा रहे थे। मुलताई बैतूल हाईवे पर परमंडल जोड़ के पास एक कार द्वारा उन्हें टक्कर मार दी गई।टक्कर मारने से पुत्र बाइक सहित दूर फीका गए। एक प्राइवेट वाहन से दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में लाया गया।जहां विजय की हालत गंभीर होने पर उसे बैतूल रेफर किया गया है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News