गेहूूं मालिक ने दोनों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
Absconding: मुलताई। थाना क्षेत्र के ग्राम चौथिया के गोडाउन से ताप्ती वार्ड मुलताई निवासी संतोष पिता लक्ष्मीचंद साहू के आधीपत्य का गेहूं लेकर राजस्थान के 2 ट्रक चालक ट्रक में गेंहू भरकर हैदराबाद के सांगारेडडी जाने के लिए बीते 16 अक्टूबर को निकले थे। जो कि आज तक अपनी मंजिल पर नहीं पहुंचे। वहीं ट्रक चालकों द्वारा अपने मोबाइल भी बंद कर दिए गए है। जिसकी शिकायत गेहूं मालिक द्वारा पुलिस थाने में करने पर अमानत में खयानत एवं धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
ताप्ती वार्ड मुलताई निवासी संतोष साहू ने थाने में रिपोर्ट लिखाई कि बीते 16 अक्टू बर 2024 की शाम 4 बजे ट्रक क्रमाकं आरजे 09 जीडी 9475 का चालक आबिद एवं ट्रक क्रमांक आरजे 09 जीडी 9476 का चालक इशाद खान निवासी सादलखेडा चित्तोरडगढ राजस्थान द्वारा ग्राम चौथिया के गोडाउन से ट्रक में 25 लाख 54 हजार 408 रूपए का गेहूं भरकर हैदराबाद के सांगारेडडी जाने के लिए निकले थे। जिन्हेट 2 दिन बाद 18 अक्टूबर को सांगारेडडी में माल पहुंचाना था। लेकिन 3 दिन बाद भी ट्रक नहीं पहुचा तो संतोष साहू द्वारा दोनों ट्रक चालकों से बातचीत की तो दोनों ने बताया हैदराबाद के 40 किमी पहले गाड़ी खराब हो गई है। कल माल पहुंचा देंगे। दूसरे दिन फिर दोनों चालको को फोन लगाया तो दोनों के मोबाइल बंद बता रहे थे। आज तक माल सांगारेडडी नहीं पहुचा है। दोनों चालकों द्वारा आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने के नीयत से माल सांगारेडडी नहीं पहुंचाकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस द्वारा मामले में दोनो ट्रक चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।





