Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आप का 14वां जन संवाद एवं हस्ताक्षर अभियान वार्ड-1 में संपन्न

By
On:

खबरवाणी

आप का 14वां जन संवाद एवं हस्ताक्षर अभियान वार्ड-1 में संपन्न

खबर वाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। आम आदमी पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश जोड़ो अभियान के अंतर्गत जल आवर्धन योजना की नल कनेक्शन राशि पूर्ण माफ करने एवं प्रतिमाह जल कर राशि आधी करने की मांग को लेकर वार्ड क्रमांक 1 में 14वां जन संवाद एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वार्डवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भाजपा की नगर सरकार के जनविरोधी प्रस्ताव का विरोध दर्ज कराया।
मुख्य अतिथि प्रदेश कोर कमेटी सदस्य अजय सोनी ने कहा कि महंगाई और कर्ज से जूझ रहे निम्न व मध्यम वर्ग पर नल कनेक्शन की राशि थोपना अनुचित है। नगर पालिका द्वारा किस्तों के नाम पर की जा रही वसूली को उन्होंने जनविरोधी बताया। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेश भूमरकर ने बताया कि यह अभियान लगातार वार्डों में जारी रहेगा और नल कनेक्शन राशि निरस्त व जल कर में संशोधन होने तक आंदोलन नहीं रुकेगा।
जन संवाद में वार्डवासियों ने स्पष्ट कहा कि वे 2300 रुपये नल कनेक्शन शुल्क देने में असमर्थ हैं और पूरी राशि माफ की जाए। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता व महिला कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News