Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Aaj Ka Rashifal 11 February 2026

By
On:

आज फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है। ग्रह-नक्षत्रों की खास चाल के बीच पंडित सत्यम विष्णु अवस्थी जी के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है, तो कुछ को संभलकर चलने की जरूरत है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का आज का दैनिक राशिफल।

मेष, वृषभ और मिथुन राशि का हाल

मेष राशि वालों का दिन मनचाहा काम पूरा कराने वाला रहेगा। परिवार संग अच्छा समय बितेगा, लेकिन सेहत का खास ध्यान रखें। वृषभ राशि के लोग अपनी समझदारी से काम में सफलता पाएंगे, पर खर्चे बढ़ सकते हैं। मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार मिल सकता है, हालांकि बेवजह के आरोप या सेहत की दिक्कत परेशान कर सकती है। कुल मिलाकर धैर्य रखना जरूरी है।

कर्क, सिंह और कन्या राशि के लिए संकेत

कर्क राशि वालों के घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। गुस्से पर कंट्रोल रखें वरना बात बिगड़ सकती है। सिंह राशि के जातकों को यात्रा में सावधानी रखनी चाहिए, परिवार में किसी की तबीयत चिंता बढ़ा सकती है। कन्या राशि वालों के लिए पढ़ाई और प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा और काम मन मुताबिक पूरे होंगे।

तुला, वृश्चिक और धनु राशि का राशिफल

तुला राशि वालों में नया जोश देखने को मिलेगा, लेकिन पार्टनरशिप में नुकसान हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें। वृश्चिक राशि के लिए दिन बढ़िया है, अच्छी खबर और कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। धनु राशि वालों को अचानक धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए खान-पान संभालकर रखें।

मकर और कुंभ राशि वालों के लिए खास बातें

मकर राशि के जातक आज अपनी बुद्धि से काम में सफलता पाएंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, लेकिन वाहन सावधानी से चलाएं। कुंभ राशि वालों के घर में कोई शुभ काम हो सकता है। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा, पर बेवजह के झगड़ों से बचना जरूरी है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें।

मीन राशि वालों की किस्मत

मीन राशि वालों के लिए आज किस्मत मेहरबान रह सकती है। नई ऊर्जा और उत्साह महसूस होगा। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। छात्रों के लिए दिन मिला-जुला है। परिवार में किसी की सेहत थोड़ी ढीली रह सकती है, इसलिए ध्यान रखें। भगवान गणेश का स्मरण करें, दिन शुभ रहेगा।

Read Also :- Tata EV पर बंपर छूट: जनवरी 2026 में इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सुनहरा मौका

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News