Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

महिलाओ को सशक्त बनाने कालेज मे हुआ कार्यशाला का आयोजन

By
On:

खबरवाणी

महिलाओ को सशक्त बनाने कालेज मे हुआ कार्यशाला का आयोजन

मुलताई। नगर के सरकारी कालेज मे सोमवार को महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और महिलाओं को समाज में सशक्त बनाने के उद्देश्य से हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन के अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिला कार्यक्रम अधिकारी गौतम अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं से संबंधित कानूनी अधिकारों तथ्य सुरक्षा तंत्र पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। जिला न्यायालय से न्यायाधीश शर्मिला मैडम द्वारा पास्को एक्ट और विधि की जानकारी दी गई | बाल संरक्षण कार्यालय से योगेश वर्मा और श विनोद इवने ने महिलाओं से संबंधित कानूनी अधिकारों सहायता सेवाओं परामर्श व्यवस्था और संकट की स्थिति में उपलब्ध सहायता तंत्र के बारे में भी उपस्थित प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। जिला स्तर पर वन स्टॉप सेंटर से माधुरी पवार और सोफिया पीटर द्वारा साईबर अपराधों से सुरक्षा पर सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सावधानी बरतनी चाहिए अनजान लिंक फर्जी लिंक और संदिग्ध संदेशों से बचने के जानकारी देते हुए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी.वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास के लिए बेहद जरूरी है और इसके लिए सभी विभागों व समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है |
कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य कमलेश सरिया, प्रो ममता राजपूत तथा कॉलेज समस्त स्टॉफ महिला बाल विकास प्रभारी परियोजना अधिकारी गीता मालवीय सुपरवाइजर तुलसी पवार, कु सकू गलफट, सुनीता कासदे अंजुम अंसारी उपस्थित रहे|इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया |

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News