खबरवाणी
बिजली पोल पर कार्य करने चढ़े मजदूर की बिजली करंट की चपेट में आने से मौत
मुलताई। मुलताई बिरुल बाजार रोड पर बुधवार की दोपहर 11 केवी बिजली लाइन बदलने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जिसका जिम्मेदार मौके पर कार्य करा रहे बिजली कंपनी के ठेकेदार को माना जा रहा है, जिसने बिना जांच कराए सुरक्षा मानको को ध्यान में नहीं रखते हुए मजदूर को कार्य करने बिजली पोल पर चढ़ा दिया। यह नहीं देखा की बिजली बंद है चालू है।बताया जाता है क्षेत्र में वीटीएल कंपनी के ठेकेदार द्वारा लाइन बदलने का कार्य बुधवार को बिरूल बाजार रोड पर कराया जा रहा है, मौके ओर साईट इंजीनियर लोकेश देशमुख के मार्गदर्शनमें उक्त कार्य करने के लिए मंडला निवासी मजदूर सुमारु कुलस्ते (30) को बिजली पोल पर चढ़ाकर लाइन बदलने का काम करना था। लेकिन जैसे ही वह ऊपर बिजली पोल पर चढ़ा अचानक करंट की चपेट में आकर बिजली पोल पर चिपक कर लटक गया।जिससे उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव को खंभे से नीचे उतरवा कर नगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। वहीं घटना देख रहा एक अन्य मजदूर डालचंद यादव भी सदमे में आकर बेहोश हो गया, जिसे तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इंजीनियर लोकेश देशमुख का कहना है कि बिजली सप्लाई बंद करने के लिए बिजली कंपनी को कहा गया था। बिजली बंद होने के बावजूद करंट कैसे आया, यह गंभीर जांच का विषय है। पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।




