खबरवाणी
छेड़छाड़ के मामले में एक साल से फरार वारंटी पकड़ाया
मुलताई। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम में छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी को पुकीस द्वारा पकड़ा है। टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया ग्राम मंगोनाखुर्द निवासी नवनीत कुमरे पिता ज्ञान प्रकाश कुमरे छेड़छाड़ के मामले में बीते एक साल से फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा आरोपी के खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया था। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा सोमवार को दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया है।





