Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बिना मंडी टैक्स जमा किए जा रहा मक्का से लदा ट्रक पकड़ाया

By
On:

खबरवाणी

बिना मंडी टैक्स जमा किए जा रहा मक्का से लदा ट्रक पकड़ाया

मुलताई।मंडी क्षेत्र से बिना मंडी टैक्स चुकाए मक्का लेकर जा रहे ट्रक की मासोद रोड पर मंडी सचिव शीला खातरकर एवं मंडी निरीक्षक चंपा तुमडाम द्वारा जप्त कर मंडी परिसर में खड़ा करवाया गया है. ट्रक चालक से मंडी टैक्स का 5 गुना राशि जमा कर ट्रक छोड़ा गया। मंडी सचिव शीला खातरकर ने बताया गुरुवार की रात मासोद रोड पर गस्त के दौरान एक ट्रक को रोककर पूछताछ की गईं तो ट्रक चालक के पास उपज से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे। चालक ने बताया ट्रक भैसदेही से मक्का भरकर रायपुर जा रहा है। मंडी टैक्स जमा नहीं होने के कारण ट्रक की जप्त कर कार्रवाई की गईं। ट्रक में 346 क्विंटल मक्का होने पर मंडी टैक्स की 5गुना राशि 37 हजार 178 रुपए जमा करा कर ट्रक छोड़ा गया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News