खबरवाणी
खड़ी जेसीबी मशीन को ट्रक ने मारी टक्कर
मुलताई। नेशनल हाईवे छिंदवाड़ा रोड पर ग्राम दुनावा में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे छिंदवाड़ा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी जेसीबी मशीन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक जेसीबी को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। जेसीबी का बकेट सड़क की ओर निकला हुआ था, जिससे हादसा और गंभीर हो गयाऔर पास में खड़ी बाइक और एक कार भी ट्रक और जेसीबी की चपेट में आ गईं। जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।दुर्घटना मे किसी के हताहत होने कि कोई खबर नही है।





