Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शासकीय महाविद्यालय आठनेर के तत्वावधान में एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजन किया गया

By
On:

खबरवाणी

शासकीय महाविद्यालय आठनेर के तत्वावधान में एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजन किया गया

आठनेर :- शासकीय महाविद्यालय आठनेर की प्राचार्य डॉ. सरोज पाटील के निर्देशन मे जिला रोजगार कार्यालय बैतूल के तत्वावधान में एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजन किया गया l जिसमे जिला रोजगार कार्यालय से काउंसलर/विषय विशेषज्ञ श्रीमती साधना धुर्वे ने बताया कि सभी छात्र/ छात्राओं का रोजगार कार्यालय मे पंजीयन अनिवार्य रूप होना चाहिए क्योंकि बिना रोजगार पंजीयन के किसी भी शासकीय नौकरी में नियुक्ति पत्र प्रदान नही किया जाता है क्योंकि रोजगार कार्यालय मे पंजीयन ट्रेंस किया जाता है l जिससे प्रतिभागी को परेशानी नहीं होनी चाहिए l साथ ही रोजगार से संबंधित विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की एवं विषय विशेषज्ञ श्री विष्णुराम धुर्वे ने कहा कि आजकल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से पढ़ाई कर सकते है एवं पढ़ाई के साथ साथ किसी भी रोजगार से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना व्यावसाय रोजगार कर सकते है l कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ से डॉ. निलेश धुर्वे ने आभार व्यक्त किया l महाविद्यालय से डॉ वर्जिनिया दावंडे, प्रो.माधुरी तूम्बेकर, डॉ .सुरेन्द्र जीतपुरे, डॉ.निर्मल विश्वास, प्रो.हरिकिशन कोगे एवं महाविद्यालनीय स्टॉप के साथ बड़ी संख्या छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे l

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News