Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सारनी–आवरिया–ठानी–बेलोंड – आमला मार्ग निर्माण की दिशा में बड़ा कदम

By
On:

खबरवाणी

सारनी–आवरिया–ठानी–बेलोंड – आमला मार्ग निर्माण की दिशा में बड़ा कदम

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। जनता द्वारा लंबे समय से आमला से आवरिया–ठानी–बेलोंड सारनी मार्ग निर्माण की माँग की जा रही थी। इस जनमाँग को लेकर सारणी–आमला विधायक श्री योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं, व्यापारी संघों के प्रतिनिधियों तथा राजस्व, लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त सर्वेक्षण किया गया।
सर्वेक्षण ठानी से प्रारंभ होकर वन क्षेत्र के दुर्गम पहाड़ी इलाकों, खाइयों एवं नदियों को पार करते हुए लगभग आठ किलोमीटर पैदल पर्वतारोहण के रूप में किया गया। अँधेरा होने तक सर्वे दल बेलोंड पहुँचा। इस दौरान एसडीएम श्री शैलेन्द्र बडोनिया, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ श्री सोलंकी एवं टीआई श्री ठाकुर पूरे समय उपस्थित रहे।
विधायक श्री पंडाग्रे ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सर्वेक्षित मार्ग की तकनीकी संभावनाओं एवं निर्माण संबंधी विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मार्ग निर्माण की व्यवहारिकता पर गंभीरता से परीक्षण का आश्वासन दिया।
इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र की महिलाओं, बहनों, बेटियों एवं मातृशक्ति को सबसे अधिक लाभ होगा, जो वर्तमान में आमला, सारणी व मुलताई के बीच बैतूल होकर लंबी व कठिन यात्रा करने को मजबूर हैं। यह मार्ग बन जाने से आमला से सारणी की दूरी मात्र 30 मिनट में तय की जा सकेगी, जिससे समय व धन दोनों की बचत होगी और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News