Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

दादा कुटी से निकली विशाल रथ यात्रा अखंड नाम स्मरण हुआ प्रारंभ।

By
On:

खबरवाणी

दादा का रथ कितना सुहाना लगता है।

दादा कुटी से निकली विशाल रथ यात्रा अखंड नाम स्मरण हुआ प्रारंभ।

भैंसदेही। पूर्णा। नगरी भैंसदेही के परम संगीतज्ञ दादा भक्ति सरगी अन्ना साहब जोशी के निज निवास पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री श्री 1008 स्वामी केशवानंद महाराज बड़े दादाजी श्री श्री 1008 स्वामी हरिहरानंद जी महाराज छोटे दादा जी की असीम कृपा से बड़े दादाजी सरकार की पावन पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के अंतर्गत 1 दिसंबर को विशाल रथ यात्रा का आयोजन किया गया सैकड़ो दादा भक्तों ने रथ यात्रा में दादा नाम का जय घोष करते हुए नगर को धर्म मय बनाया।

रथ में सज धज के बिराजे धूनीरमण।

जोशी निवास स्थित दादा कुटी से शाम 5:00 बजे महा आरती के पश्चात बड़े दादाजी एवं छोटे दादा जी महाराज की पावन प्रतिमा को पूर्ण श्रृंगार के साथ रथ में विराजित किया गया रथ के आगे दादाजी का निशान झांज मंजिरे नगाड़ा शंख की सुरमई लाल के साथ दादा भक्तों ने दादा नाम का गुणगान किया जिसमें संजय भाऊ जोशी द्वारा दादा का रथ कितना सुहाना लगता है भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है पुण्यतिथि का अवसर जब-जब आता है भक्तों का मन ही मन हर्षित है अटल छात्र मेरे दादाजी का सारे जहां में मशहूर है ऐसे दयाल दादाजी पर हमको तो गुरूर है ऐसी धुन पर दादा भक्तों ने अपने पैरों को जमकर थिरकाया। घर-घर दादा जी महाराज की पवन आरती उतारी गई तत्पश्चात रथ यात्रा का समापन कुटिया पर हुआ प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

24 घंटे का अखंड नाम स्मरण प्रारंभ हुआ।

2दिसंबर को दादा कुटी पर पवन अभिषेक आरती के साथ 24 घंटे का अखंड नाम स्मरण भजनों दादाजी का नाम भजन हरिहर जी का नाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ जिसमें क्षेत्र की समस्त भजन मंडलियों ने दादा नाम का गुणगान किया

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News