Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

संत श्री सिंगाजी मंदिर मे प्रतिवर्ष अनुसार हो रहा है मेला का आयोजन

By
On:

खबरवाणी

संत श्री सिंगाजी मंदिर मे प्रतिवर्ष अनुसार हो रहा है मेला का आयोजन

रिपोर्ट  प्रदीप यादव भीमपुर

संत श्री सिंगाजी मंदिर परिसर

संगवानी में प्रति वर्ष अनुशार इस वर्ष भी एक विशाल मेला का आयोजन होने जा रहा है। जो की 03/12/2025 से 13/12/2025 तह यह मेला लगता है।इस में आयोजक समिति के द्वारा अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। जैसे बैल जोड़ी पट,वालीवाल कबड्डी रामसत्ता नारदी भाजन इस प्रकार के सभी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।जिसमे प्रति वर्ष अनुशार इस वर्ष भी एक विशाल नारदी भजन प्रतियोगिता रखी गई है। जो दिनाक 07/12/2025 से 08/12/2025 तक भजन संध्या चलेगा जिसमे प्रथम पुरस्कार 21000/ रुपए द्वितीय पुरस्कार 16500/ रुपए तृतीय पुरस्कार 12000/ रुपए एवम चथुर्त पुरुस्कार 10500/ रुपए रखा गया है। रमेश यादव टिमरनी के द्वारा बताया गया की यह प्रतियोगिता तो एक बहाना है परंतु हमारा एक ही लच्छ है की यह नारदीय भजन हमारे समाज की एक परंपरा है।ओर यही परंपरा को जीवित रखने के लिए हम यह प्रतियोगिता के रूप में करवाते है जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी यह परंपरा को आगे जीवित रख सके और आगे भी नरदीय भजन संध्या चलते रहे।ओर यह प्रतियोगिता में सभी अलग अलग छेत्र से भजन मंडल इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उपस्थित होती है।जिससे अलग अलग मंडलों के द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन देती है।इस प्रतियोगिता से हमारे पूरे छेत्र में एक अलग ही खुशी और उत्साह का माहोल देखने को मिलता है।यह कार्यक्रम हमारे यादव समाज युवा संगठन समिति के द्वारा कराया जाता है।हमारे यादव समाज के सभी युवा साथी इस कार्यक्रम में बड़ चढ़ कर भाग लेते है।रमेश यादव ने सभी युवा साथियों का धन्यवाद करते हुवे कहा की यदि इस प्रकार से आप सभी युवा साथियों का सहयोग मिलता रहा तो हम इस प्रकार से सभी कार्यक्रम को बड़ी आसानी से कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News