खबरवाणी
जम्बाडा में वार्षिक महोत्सव पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया
आमला।न्यू विजन पब्लिक स्कूल जम्बाडा में वार्षिक उत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। वार्षिक उत्सव में जल संरक्षण , पेड़ बचाओ , मोबाइल के दुष्परिणाम , स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान, श्री राम प्राण प्रतिष्ठा, लोकनृत्य, देशभक्ति गीत, एकांकी और समूह नृत्य जैसी रंगारंग सांस्कृतिक बच्चों के द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां से दर्शकों का मन मोह लिया। जिसमें प्रमुख रूप से अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड समन्वयक श्री अरविंद माथनकर, ग्राम सरपंच रामचंद्र देशमुख , नवांकुर संस्था मा रेणुका पर्यावरण विकास समिति बोरी खुर्द अध्यक्ष श्री लखन यादव प्रधान पाठक छोटेलाल बामने, शिक्षक अर्चना खातरकर, श्रीमती रजनी पांसे,श्रीमती अनीता पाटणकर, श्रीमती सरिता गावंडे, कुमारी रूबी चंदेलकर श्रीमती अर्चना वागड्रे, श्री मिथिलेश गीते ,कुमारी दीपिका खेड़ले एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक नन्हे मुन्ने बच्चे उपस्थित रहे।





