Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

चाकू से वार करने वाले आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

By
On:

खबरवाणी

चाकू से वार करने वाले आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन के कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के निर्देशन में की थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चाकू से वार करने वाले आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

घटना का विवरण
दिनांक 28.02.2026 को वीवीएम कॉलेज के पास सदर क्षेत्र में दोपहर लगभग 4:30 बजे आरोपी द्वारा फरियादी मोहित पिता मिट्ठुराव अतुलकर के साथ गाली-गलौच कर चाकू से हमला किया गया। घटना में घायल मोहित अतुलकर को तत्काल पुलिस द्वारा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय बैतूल में भर्ती कराया गया।

अपराध पंजीयन
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 156/26 धारा 109, 296(2) बीएनएस एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी कुलदीप पिता इंद्रपाल सलूजा, उम्र 18 वर्ष, निवासी बेल बाजार सदर को पुलिस द्वारा तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया।

आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल दाखिल किया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डहेरिया, सउनिरीक्षक अरुण यादव, प्रधान आरक्षक शिव कुमार उइके, आरक्षक उज्ज्वल एवं प्रदीप कहार की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद में कानून को हाथ में न लें। यदि कोई व्यक्ति धारदार हथियार से हमला कर किसी को गंभीर चोट पहुंचाता है, तो उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस सतत सजग है। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
जारी कर्ता

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News