खबरवाणी
मुलताई थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Multai। मुलताई थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ 19 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही दुनावा चौकी पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामले की जांच जारी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ पाएंगे।





