Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

YouTube Channels – भ्रामक जानकारी देने वाले यूट्यूब चैनल सरकार ने किए बंद 

By
Last updated:

इनमे से किसी के सब्सक्राइबर आप भी तो नहीं

YouTube Channelsदेश में आज सोशल मीडिया का विस्तार इतना वयापक हो गया है की किसी को भी किसी प्रकार की जानकारी चाहिए होती है तो वो सीधा गूगल या यूट्यूब पर जाता है लेकिन गौर करने वाली बात ये है की आखिर इन माध्यमों पर जो जानकारी आपको मिल रही है वो सही है या नहीं। इसी बात को लेकर सरकार का रवैया सख्त हो गया है और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हो रहीं गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। इसी कड़ी में सरकार द्वारा एक कड़ा कदम उठाते हुए समय से पहले लोकसभा चुनावों की घोषणा और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर प्रतिबंध जैसी फर्जी खबरें फैलाने वाले आठ चैनलों को बंद कर दिया है, उनकी पहचान कर कड़ी कार्रवाई की गई है।

आठ यूट्यूब चैनलों पर गिरी गाज | YouTube Channels 

अधिकारियों ने कहा जिन चैनलों को बंद किया गया है उनमें सच देखो, कैपिटल टीवी, केपीएस न्यूज, सरकारी व्लॉग, अर्न टेक इंडिया, एसपीएन9 न्यूज, एजुकेशनल दोस्त और वर्ल्ड बेस्ट न्यूज हैं। इन यूट्यूब चैनलों पर पड़े वीडियो की जांच की गई जिसमें उन चैनलों को झूठी खबर फैलाने वाला पाया गया। इन चैनलों की प्रेस सूचना ब्यूरो द्वारा तथ्य-जांच की गई थी।

सेना के बारे में फैलाई गलत जानकारी 

वर्ल्ड बेस्ट न्यूज़, एक यूट्यूब चैनल, जिसके 17 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं और 18 करोड़ से अधिक बार देखा गया है जो कि भारतीय सेना को गलत तरीके से प्रस्तुत करता पाया गया। उन्होंने कहा कि चैनल एजुकेशनल दोस्त, 30 लाख से अधिक सब्सक्राइबर और 23 करोड़ व्यूज से ज्यादा हैं। यह चैनल सरकारी योजनाओं के बारे में गलत जानकारी फैला रहा था, जबकि 40 लाख से अधिक सब्सक्राइबर और 189 करोड़ व्यूज के साथ एसपीएन9 न्यूज राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री से संबंधित फर्जी खबरें फैला रहा था। 

सरकारी योजनाओं को लेकर भ्रामक जानकारी फैला रहे यूट्यूब चैनल | YouTube Channels 

45 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स और 9.4 करोड़ से ज्यादा व्यूज वाला चैनल सरकारी व्लॉग सरकारी योजनाओं के बारे में फर्जी खबरें फैलाता पाया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि चैनल ‘केपीएस न्यूज’, जिसके 10 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं और 13 करोड़ से अधिक व्यूज हैं, सरकार से संबंधित योजनाओं, आदेशों और निर्णयों जैसे 20 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर और 15 रुपये प्रति लीटर में पेट्रोल की उपलब्धता के बारे में फर्जी खबरें फैला रहा था।

इन चैनलों पर हुई कार्यवाही 

कैपिटल टीवी जिसके 35 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स और 160 करोड़ से अधिक व्यूज हैं। यह चैनल प्रधानमंत्री, सरकार और पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की घोषणा से संबंधित आदेशों के बारे में फर्जी खबरें प्रचारित कर रहा था। तीस लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स और दस करोड़ से अधिक व्यूज वाला यूट्यूब चैनल ‘यहां सच देखो’ चुनाव आयोग और भारत के मुख्य न्यायाधीश के बारे में फर्जी खबरें फैला रहा था। 31,000 से अधिक सब्सक्राइबर्स और 3.6 मिलियन व्यूज वाले ‘अर्न इंडिया टेक’ को आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य से संबंधित फर्जी खबरें प्रचारित करते हुए पाया गया। सरकार ने कार्रवाई करते हुए इन सभी चैनलों को बंद कर दिया है।

Source – Internet 
For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “YouTube Channels – भ्रामक जानकारी देने वाले यूट्यूब चैनल सरकार ने किए बंद ”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News