Honda Revo Facelift: होंडा ने अभी कुछ दिनों पहले ही अपनी नई स्कूटर होंडा डीओ 125 को देश के मार्केट में उतारा है। इसके बाद अब खबर आ रही है कि भारत में कंपनी ने एक नए स्कूटर के डिज़ाइन को पेटेंट कराया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही मार्केट में अपनी नई स्कूटर Honda Revo Facelift के नाम से पेश करेगी।
यह भी पढ़े – TVS iQube की रेंज और फीचर्स ने थोड़ा रिकॉर्ड, अब Ola का होगा सफाया,
आपको बता दें कि देश के टू व्हीलर मार्केट का ग्रोथ काफी तेजी से हो रहा है। कंपनियां लगातार अपनी नई-नई स्कूटर्स को बाजार में उतार रही हैं। ऐसे में होंडा भी इस मौके का फायदा उठाना चाहती है और इसके लिए कंपनी लगातार अपनी नई स्कूटर पर काम कर रही है। कई रिपोर्ट्स की माने तो Honda Revo Facelift को कंपनी पॉवरफुल इंजन के साथ बाजार में उतारेगी। इसमें बेहतर परफॉरमेंस के साथ ही आपको ज्यादा माइलेज देखने को मिल जाएगा।
जापान में Honda Revo Facelift के बेस मॉडल की बिक्री काफी पहले से हो रही है और वहाँ इसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। ऐसे में कंपनी इसके फेसलिफ्ट वेरिएंट को दुनिया के अन्य बड़े बाजारों में लेकर आना चाहती है। जिससे कि इसकी बिक्री को और बढ़ाया जा सके।
कई रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी इस स्कूटर को Supra सीरीज के अंतर्गत लॉन्च करेगी। फिलहाल इस सीरीज में कंपनी Supra GTR 150, 125cc और Supra X 125 को सेल करती है। लेकिन अभी तक इन्हें भारतीय बाजार में नहीं पेश किया गया है। मुख्य तौर पर कंपनी इनकी बिक्री मलेशिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया में करती है।
यह भी पढ़े – इस गाड़ी को मिली 5-Star Safety Rating तो Tata Punch की हो जाएगी छुट्टी
Honda Supra X 125 की अगर हम बात करें तो इसमें कंपनी ने 124.89 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है। जो 10 bhp का अधिकतम पावर और 9.3 Nm का पीक टॉर्क बनाता है। वहीं रेवो एक्स में आपको 109.17 सीसी का इंजन मिलता है। जिसकी क्षमता 8.8 bhp का अधिकतम पावर और 8.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने की है। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि रेवो फेसलिफ्ट में भी कंपनी इसी इंजन का इस्तेमाल करेगी। इसकी कीमत की जानकारी भी अभी तक सामने नहीं आई है।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino bonus.
**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.