Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Genhu Kharidi – सहकारिता समिति सातनेर में खरीदी चालू नहीं होने से किसान परेशान

By
On:

जिस स्कूल में बनाया खरीदी केंद्र वहां पर चालू है बच्चों की परीक्षा

Genhu Kharidiआठनेर मध्यप्रदेश सरकार के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू करने के आदेश जारी करने के बावजूद आज तक आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सहकारिता समिति सातनेर में गेहूं खरीदी को लेकर रूचि नहीं दिखाई दे रही है।

चालू है बच्चों की परीक्षा | Genhu Kharidi

जिस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में समिति द्वारा खरीदी सेन्टर बनाया गया परन्तु वहां बच्चों की परीक्षा चालू है ऐसे में वहां गेहूं तूलाई करना मुश्किल है। सहकारिता समिति द्वारा स्कूल परिसर छोड़कर अभी तक अन्य जगह का चयन नहीं किया गया और नहीं किसानों को खरीदी के लिए मैसेज दिए जा रहे हैं।

ऐसे में असमंजस में उलझे किसान या तो मंडी जा रहे और कुछ किसान व्यापारियों को अवने पवने दामों में अपनी उपज देने को मजबूर हो रहे हैं।

शुरू नहीं की खरीदी | Genhu Kharidi

किसानों से मिली जानकारी के अनुसार ऋण वसुली अवधि का समय 30 अप्रैल है और आज तक समिति द्वारा गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू नहीं की है। ऐसे में किसानों को सहकारिता समिति से लिए लोन को चुकाने में दिक्कतें आ रही है।

बताया जा रहा है कि समिति में लगभग 300 से अधिक किसानों द्वारा पंजीयन किए हैं जो विगत वर्ष से कम है लेकिन इसके बावजूद समिति द्वारा किसानों कि गेहूं खरीदी शुरू नहीं करना अपने आप में लापरवाही उजागर कर रही है। ऐसे में अब प्रसासन और सहकारिता समिति के प्रति किसानों के मन में आक्रोश पनप रहा है।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News