Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul Doctors News – कांग्रेस विधायक बोले मेरी सरकार में आए थे 11 डॉक्टर

By
On:

आरोप-व्यवस्था सुधारने की जगह बिगाड़ने का काम कर रही भाजपा

Betul Doctors Newsबैतूल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक तरफ आयुष्मान भारत योजना चला रहे हैं तो दूसरी तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा करते हैं। भाजपा सरकार में अस्पताल भवन का उद्घाटन तो ऐसे होता है जैसे आने वाले समय में यहां पर मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। लेकिन यह भवन अब हाथी के दांतों की तरह हो गए हैं।

भवन तो अच्छा है लेकिन डॉक्टरों की कमी है। इसी कमी को लेकर कांग्रेस विधायक निलय डागा ने भी आरोप लगाया है कि कमलनाथ सरकार में जिला अस्पताल में 11 डॉक्टर लाए गए थे और जैसे ही सरकार बदली भाजपा सरकार ने इन डॉक्टरों का तबादला कर दिया।

भाजपा नहीं चाहती की व्यवस्था सुधरे | Betul Doctors News

बैतूल के कांग्रेस विधायक निलय डागा ने सांध्य दैनिक खबरवाणी से चर्चा करते हुए बताया कि भाजपा सरकार के कुशासन से जनता बहुत परेशान है। जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं इतनी हैं कि उसके बारे में जितना भी कहा जाए वह कम ही है। जब कांग्रेस की सरकार बनी थी तब स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के लिए 11 डॉक्टर लाए गए थे। भाजपा की सरकार आते ही यहां से डॉक्टरों को हटा दिया।

श्री डागा ने आरोप लगाया है कि व्यवस्था सुधारने के बजाए बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। इसमें बीजेपी और उनके जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं। भाजपा नहीं चाहती कि व्यवस्था सुधरे। इस चुनाव में जिले में डॉक्टरों की कमी को लेकर कांग्रेस चुनावी मुद्दा बनाएगी।

श्री डागा का कहना है कि जिला अस्पताल में पूरे जिले से मरीज आते हैं। यहां पर बेहतर व्यवस्थाएं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनेगी तो डॉक्टरों की कमी दूर की जाएगी। सांध्य दैनिक खबर वाणी ने भाजपाई जनप्रतिनिधियों से भी इस संबंध में उनका पक्ष जानना चाहा लेकिन संपर्क नहीं हो पाया

देवदूत को मिला था ट्रांसफर का पुरस्कार | Betul Doctors News

कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना मरीजों की सेवा करने वाले डॉ. रजनीश शर्मा जिन्हें मरीजों ने देवदूत की उपाधि से नवाजा था। कोरोना के खत्म होते ही डॉ. रजनीश शर्मा का तबादला राजगढ़ कर दिया गया। सबसे बड़ा पक्षपात यह हुआ कि उनके साथ ही डॉ. डब्ल्यूए नागले का तबादला हुआ था जिनका तबादला रूकवा दिया गया और डॉ. शर्मा को बैतूल से रिलीव करवा दिया गया।

कोरोना काल में डॉ. रजनीश शर्मा की सेवाएं किसी से छिपी नहीं हैं। उन्होंने जिस शिद्दत के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभाया था उसको लेकर बैतूल की जनता की यही आकांक्षा थी कि उनका तबादला भी निरस्त किया जाए। डॉ. रजनीश शर्मा बैतूल की राजनीति के शिकार हो गए और बैतूल से रिलीव होकर राजगढ़ में सेवाएं दे रहे हैं। आज भी बैतूल की जनता जब कोरोना की बात तो उन्हें देवदूत के रूप में याद करती है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

1 thought on “Betul Doctors News – कांग्रेस विधायक बोले मेरी सरकार में आए थे 11 डॉक्टर”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News