Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

CM In Betul Live – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बैतूल से सीधा प्रसारण

By
Last updated:

आवासीय भू-अधिकार पत्र वितरण एवं महिला सम्मेलन में हुए शामिल, मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया

CM In Betul Live – बैतूल। मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल पहुंचकर आवासीय भू-अधिकार पत्र वितरण एवं महिला सम्मेलन को संबोधित किया।

https://youtu.be/7XeO6v-yksM

मुख्यमंत्री श्री चौहान अमरकंटक से सीधे हैलीकाप्टर से बैतूल पहुंचे। यहां पर बड़ी संख्या में मौजूद महिला-पुरूषों को उन्होंने अभिवादन करते हुए शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं से अवगत कराया।

जिला जनसंपर्क से जारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम अनुसार श्री चौहान 3 अप्रैल को बैतूल पहुंचे और उन्होंने यहां पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्र वितरण एवं महिला सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लेकर 29 भूमिपूजन और 7 लोर्कापण किए गए। श्री चौहान ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किया। इसके साथ ही श्री चौहान ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई विकास कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम के अंत में जनसेवा मित्र एवं जन अभियान परिषद के अमले से चर्चा करने के उपरांत उन्होंने भोपाल के लिए प्रस्थान किया।

2819 लाख के कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भैंसदेही में मुख्यमंत्री अधोसंरचना अंतर्गत सीसी रोड लागत 60.12 लाख, एनएच 69 पाढर से झारकुंड मार्ग घोड़ाडोंगरी 779.12 लाख, एनएच 69 से शीतल झिरी से रामपुरमाल मार्ग शाहपुर 731.91 लाख, पेंढोनी से पंढरी मार्ग प्रभात पट्टन 581.66 लाख, रौंधा से नागझिरी मार्ग बैतूल 377.73 लाख, एमपीईबी की आरआरडीएचएच योजना अंतर्गत नए सबस्टेशन वर्क मुलताई 288.60 लाख रुपए की लागत के कार्यों का लोकार्पण किया।

65009.84 लाख के कार्यों का किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल पहुंचकर 65009.84 लाख रुपए के 127 कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा किए गए भूमिपूजन से आने वाले समय में जिलेवासियों को इन कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत सौगात मिलेगी।

For Feedback - feedback@example.com

4 thoughts on “CM In Betul Live – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बैतूल से सीधा प्रसारण”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News