Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Memography Machine – संतुलन की पहल पर मेमोग्राफी मशीन स्वीकृत

By
On:

विधायक डॉ. पंडाग्रे ने शासन स्तर पर किए प्रयास

Memography Machineजिले की प्रमुख सामाजिक संस्था संतुलन पिछले सात वर्षों से जिला स्तर पर स्व. श्रीमती मधुलिका गर्ग अग्रवाल स्मृति में विशाल नि:शुल्क कैंसर जांच, उपचार एवं जागरूकता शिविर का आयोजन करती आ रही हैं। पिछले तीन वर्षों से शिविर के आयोजकों के प्रयासों से मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र के प्रमुख कैंसर चिकित्सकों के साथ-साथ मेमोग्राफी मशीन की बस भी शिविर में मरीजों की जांच के लिए बुलवाई जा रही है और इस मेमोग्राफी मशीन से महिलाओं की जांच के बाद कई महिलाओं को प्रथम स्टेज का कैंसर डिटेक्ट हुआ था जिससे उनका उपचार समय पर हो गया था।

तीन वर्षों से संतुलन कर रही थी मांग(Memography Machine)

पिछले तीन वर्षों से शिविर में संतुलन संस्था के अध्यक्ष मोहित गर्ग एवं हेमंत चंद (बबलू) दुबे समाजसेवी  द्वारा जिले को मेमोग्राफी मशीन दिलाने के लिए लगातार पहल की जा रही थी और हर शिविर में सांसद डीडी उइके, विधायक निलय डागा, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल सहित जिले के प्रमुख अधिकारी भी उपस्थित होते रहे हैं। शिविर में अपने संबोधन में इन जनप्रतिनिधियों ने भी बैतूल चिकित्सालय में मेमोग्राफी मशीन के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया था। जिसकी परिणिति यह है कि जिला अस्पताल बैतूल को इस मशीन के लिए राज्य शासन द्वारा स्वीकृति मिल गई है। 

विधायक पंडाग्रे ने किए थे प्रयास(Memography Machine)

संतुलन संस्था के हर कैंसर शिविर में विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे उपस्थित होते हैं। और उन्होंने मंच से ही यह घोषणा की थी कि वे अपने स्तर पर भी मेमोग्राफी मशीन जिला अस्पताल में लगाए जाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। सीईओ जिला पंचायत बैतूल द्वारा इस मशीन को जिला चिकित्सालय बैतूल में लगाए जाने के लिए 12 लाख रुपए की जो स्वीकृति का पत्र जिला चिकित्सालय को भेजा है उस पत्र में आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे  के पत्र क्रमांक 1103, दिनांक 6 जून 2021 का भी उल्लेख है। इस संबंध में डॉ. योगेश पंडाग्रे से खबरवाणी ने बात की तो उन्होंने बताया कि मैंने यह राशि खनिज मद से स्वीकृत कराए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र दिए थे। और खनिज मद से ही राशि स्वीकृत की गई है। सीईओ जिला पंचायत बैतूल द्वारा इस पत्र की प्रति आमला विधायक डॉ. पंडाग्रे को भी दी है।

12 लाख रु. की राशि हुई स्वीकृत(Memography Machine)

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में मेमोग्राफी मशीन लगाए जाने के लिए राज्य शासन द्वारा 12 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। और उक्त राशि का स्वीकृत पत्र जिला पंचायत से जिला अस्पताल में पहुंच गया है और अस्पताल प्रबंधन को 2 माह में टैंडर प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मशीन के लगने के बाद महिलाओं में सर्वाधिक होने वाले ब्रेस्ट कैंसर का पता शुरूवात में ही लग जाएगा। और ऐसे में किसी मरीज को मेमोग्राफी टेस्ट की आवश्यकता होने पर भोपाल या नागपुर नहीं जाना पड़ेगा। महिलाओं को ब्रेस्ट में गठान होने का आभास होने पर मेमोग्राफी टेस्ट कराना चाहिए।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News