Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आंगनबाड़ी में सजा पोषण का आंगन, योजनाओं से संवर रहा बेटियों-माताओं का भविष्य

By
—
On:

खबरवाणी

आंगनबाड़ी में सजा पोषण का आंगन, योजनाओं से संवर रहा बेटियों-माताओं का भविष्य

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने बांधा समां, जनसहयोग से ड्रेस-स्कूली बैग मिले; हितग्राहियों ने साझा किए योजनाओं के अनुभव

भौंरा। आंगनबाड़ी केंद्र सिर्फ बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि महिलाओं और बेटियों को शासन की योजनाओं से जोड़कर उनके भविष्य को संवारने का माध्यम भी बन रहा है। मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-4, भौंरा में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ में इसका जीवंत उदाहरण देखने को मिला। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना, वहीं हितग्राहियों ने शासन की योजनाओं से मिले लाभों के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक गंगा सज्जन सिंह ऊईके ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। जनसहयोग से आंगनबाड़ी के बच्चों को ड्रेस एवं स्कूली बैग वितरित किए गए। विधायक ने इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

योजनाओं का लाभ मिला तो हितग्राहियों ने ऐसे साझा किए अनुभव

लाड़ली लक्ष्मी योजना की हितग्राही रूपाली वर्मा ने योजना से मिले लाभ को बेटियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बेटियों की पढ़ाई और भविष्य को लेकर परिवार को योजना से आर्थिक संबल मिलता है।
लाड़ली बहना योजना की हितग्राही रुक्मणी पवन यादव ने कहा कि योजना के तहत मिलने वाली राशि परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों में मददगार साबित होती है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही रुक्मणी परते ने योजना के लाभ का अनुभव साझा करते हुए कहा कि मातृत्व के दौरान मिलने वाली सहायता से परिवार को काफी सहयोग मिलता है और स्वास्थ्य व पोषण पर ध्यान देने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण वाटिका भी तैयार की गई। इसमें विभिन्न प्रकार के पोषण आहार एवं खाद्य सामग्री प्रदर्शित की गई। उपस्थित लोगों ने पोषण आहार का स्वाद लिया और संतुलित आहार के महत्व की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना की हितग्राही माताओं को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।
विधायक गंगा सज्जन सिंह ऊईके ने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक विकास के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका महत्वपूर्ण है। शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिरोठिया, सरपंच मीरा धुर्वे, जनपद सदस्य सुधीर नायक, प्रभारी परियोजना अधिकारी स्नेहा यादव,अशोक सिरोठिया, उत्तम वर्मा, जय किशोर मिश्रा, सुनील राठौर, कन्नू राठौर, बबलू राठौर, सुनील धुर्वे , सेक्टर सुपरवाइजर नेहा सावनेर, ज्योति बनवारी,माधुरी घरसर,मनीषा खातरकर, रश्मी वर्मा,आगनवाड़ी कार्यकर्ता निशा उपाध्याय,, माधुरी बचले, नीतू बांछोडिया,विजानी सलाम, रक्षा जांगरे,देवकी
सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News