खबरवाणी
प्रधानमंत्री आवास परिसर में 9.08 लाख से बनेगी सीसी रोड,
सारनी। नगर पालिका क्षेत्र में मोरडोंगरी रोड स्थित प्रधानमंत्री आवास परिसर के निवासियों को आवागमन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। नगर पालिका यहां सीसी रोड का निर्माण करेगी। शुक्रवार 10 जुलाई को नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, पार्षद छाया अतुलकर, एल्डरमैन विनय मदने, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य, गोलू राजपूत समेत जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में सड़क का भूमिपूजन किया गया। आवास परिसर में 9.08 लाख की लागत से करीब 150 मीटर सीसी रोड बनाई जाएगी। इस अवसर पर उपयंत्री रविन्द्र वराठे, विनायक बागड़े, राजू साहू, सुनील मोहखेड़े समेत अन्य लोग उपस्थित थे। अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि उक्त निर्माण कार्य समयसीमा एवं गुणवत्ता युक्त होना ।





