Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बघोड़ा मे 15 दिनों मे एक बार मिला रहा रहा है पीने का पानी,

By
On:

खबरवाणी

बघोड़ा मे 15 दिनों मे एक बार मिला रहा रहा है पीने का पानी,

ग्रामीण युवा मनीष धोटे ने सरपंच सचिव को बताई परेशानी

मुलताई। जनपद पंचायत प्रभात पट्टन की ग्राम पंचायत बघोड़ा मे पीने के पानी के लिए त्राहि त्राहि मची है, ग्राम मे भीषण पेयजल संकट होने के बाद भी सरपंच सचिव द्वारा जल संकट का निराकरण करने मे कोई रूचि नहीं दिखाई जा रही है। जिससे ग्राम मे15 दिनों मे एक बार नलों के माध्यम से पीने का पानी मिला पा रहा है। ग्राम बघोड़ा निवासी युवक मनीष धोटे ने ग्राम मे पेयजल समस्या के संबंध मे सरपंच सचिव से शिकायत करते हुए जल संकट का निराकरण करने की बात रखी जिसका विडियों भी सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। मनीष धोटे जारी वीडियो मे बताया की ग्राम मे गर्मी के दिनों मे 15 दिनों मे एक बार नल आ रहा है। जबकि ग्राम मे पंचायत के कुए मे भरपूर पानी है,नल जल योजना के तहत ग्राम मे हऱ घर मे नल लगे हुए है, लेकिन शासन की योजना का ग्रामीणों को लाभ नही मिला पा रहा है।उन्होने सांसद,विधायक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से भी समस्या के निराकरण की मांग की।युवक मनीष का कहना है की ग्राम मे पंचायत के कुए मे भरपूर पानी है लेकिन सरपंच पति एवं सचिव की इच्छा शक्ति नही है की वे ग्राम की जल समस्या का निराकरण करे। इस संबंध मे पंचायत सचिव यह बोलते दिखे की पंचायत कुए मे भरपूर पानी तो है लेकिन वहां पर बिजली नही है। यदि देखा जाए तो पंचायत चाहे तो पंचायत मे कुए पर बिजली की व्यवस्था कर जल प्रदाय कर सकती है, लेकिन उनमे कार्य करने की इच्छा शक्ति नही है। ग्रामीण मनीष धोटे ने तीन दिवस मे जल समस्या कस निराकरण करने की मांग की है,मांग पूरी नही होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।इस संबंध मे सरपंच सुनंदा राजेश महाले से चर्चा की गई तो उन्होने कहा 10 – 12 दिनों से बोर सूखा है,पंचायती कुए पर 24 घंटे वाली बिजली नही है, जहां पर बिजली व्यवस्था करने के संबंध मे प्रस्ताव लेकर जल समस्या का निराकरण करने का प्रयास करेंगे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News