Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Neem Karoli Baba की सीख: खुशी, ग़म और गुस्से में ये 3 काम कभी न करें

By
On:

उत्तर प्रदेश की साधारण धरती पर जन्मे नीम करौली बाबा, जिनका असली नाम लक्ष्मी नारायण शर्मा बताया जाता है, आधुनिक भारत के महान संतों में गिने जाते हैं। उत्तराखंड के Kainchi Dham आश्रम ने उन्हें देश-विदेश में पहचान दिलाई। उनके भक्त मानते हैं कि बाबा चमत्कारी संत थे और हनुमान जी के परम भक्त थे। आज भी उनके विचार लाखों लोगों की जिंदगी को नई दिशा दे रहे हैं।

नीम करौली बाबा की शिक्षा सीधी-सादी लेकिन गहरी थी—मन को संभालो, वाणी को काबू में रखो और फैसले सोच-समझकर लो। आइए जानते हैं खुशी, दुख और गुस्से में कौन-सी तीन गलतियाँ कभी नहीं करनी चाहिए।

गुस्से में जवाब मत दो – चुप रहना ही असली ताकत

जब इंसान को गुस्सा आता है ना, तो वो ऐसी-ऐसी बातें बोल देता है जो दिल में भी नहीं होतीं। बाद में पछतावा ही हाथ लगता है। बाबा कहते थे कि गुस्से के टाइम चुप रहना ही सबसे बड़ी समझदारी है। उस वक्त अगर आप खुद को रोक लेते हो, तो कई रिश्ते टूटने से बच जाते हैं। ठंडे दिमाग से कही गई बात ज़्यादा असर करती है। इसलिए जब भी खून खौलने लगे, थोड़ा पानी पियो, दो मिनट चुप बैठो, फिर बोलो।

ज्यादा खुशी में वादा मत करो – बाद में बोझ बन जाता है

कई बार हम बहुत खुश हो जाते हैं और जोश-जोश में बड़े-बड़े वादे कर देते हैं। लेकिन बाद में वही वादा सिर का दर्द बन जाता है। बाबा समझाते थे कि ज्यादा उत्साह में लिया गया फैसला मुसीबत खड़ी कर सकता है। खुशी अच्छी बात है, पर उसमें बहकना ठीक नहीं। हर वादा सोच-समझकर, अपनी हैसियत और हालात देखकर ही करना चाहिए।

दुख में बड़ा फैसला मत लो – धैर्य ही असली साधना

जब दिल टूटा हो या कोई बड़ा ग़म हो, तब दिमाग सही से काम नहीं करता। ऐसे समय में लिया गया फैसला अक्सर गलत साबित होता है। बाबा कहते थे कि दुख के समय धैर्य रखो, जल्दबाजी मत करो। जब मन शांत हो जाए, तब ही कोई बड़ा कदम उठाओ। सब्र रखना भी एक तरह की भक्ति है।

छोटी आदतें बदलो, जिंदगी अपने आप बदलेगी

नीम करौली बाबा मानते थे कि बड़ी सफलता पाने से पहले छोटी आदतों को सुधारो। रोज के विचार, रोज की बोली और रोज का व्यवहार ही भविष्य बनाते हैं। अगर इंसान रोज थोड़ा-थोड़ा खुद को बेहतर बनाए, तो जिंदगी पटरी पर आ जाती है।

आज भी दुनियाभर में गूंज रही है बाबा की सीख

नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम आज एक विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्र है, जहां हर साल हजारों लोग माथा टेकने आते हैं। बाबा की सीख बड़ी आसान है—गुस्से में शांत रहो, खुशी में संतुलित रहो और दुख में धैर्य रखो। अगर इंसान बस ये तीन बात पकड़ ले, तो जिंदगी सच में बदल सकती है।

Read Also :- Graha Ast 2026: 12 मार्च से 22 दिन तक अस्त रहेंगे Neptune, इन 3 राशियों की खुल सकती है किस्मत

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News