खबरवाणी
कांग्रेस शासनकाल में आवंटित हुई दुकान दस दुकानों पर 15 लाख से ज्यादा बाकी
नपा कि जिम्मेदारों की लापरवाही से भी बिगड़े हालात अब आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की भी तैयारी
आमला – शनिवार बाजार स्थित नपा की दस आवंटित दुकानों का कुल किराया लगभग 15 लाख रुपए से भी ज्यादा का हो गया है।
इन दुकानदारों ने बीते लगभग दस वर्षों से किराया जमा क्यों नहीं किया, और नपा प्रशासन आखिर अब तक क्या करता रहा।नपा के खजाने को कंगाली तक पहुंचाने में कौन-कौन जिम्मेदार है, इसको लेकर शहर में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। जानकारी के मुताबिक शनिवार बाजार स्थित नपा की बीस दुकानों में से दस दुकानों को आखिर क्यों आवंटित किया गया, और समय-समय पर नपा द्वारा संबंधितों से किराया वसूलने के प्रयास क्यों नहीं हुए इसके अलावा जब दुकानदारों द्वारा दुकानों के निर्माण में परिवर्तन किया गया उसे समय नपा प्रशासन क्या कर रहा था, ऐसे ही कई सवाल अब चर्चाओं में शामिल हो गए हैं। इधर नपा में बिगड़ते आर्थिक हालात के बाद ही शनिवार बाजार की आवंटित दुकानों की नपा को याद आ रही है। हालांकि अब दुकानदारों के साथ-साथ नपा के जिम्मेदारों को भी सवालों के कटघरे में खड़ा किया जा सकता है, अब यहां ये देखना दिलचस्प होगा कि नपा प्रशासन इसके पूरे मामले में किस तरह से इस मामले का निराकरण करता है।
संपत्तिकर के बकायादारों के नाम भी होंगे सार्वजनिक
जैसा कि नगर पालिका द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक नपा के लगातार बिगड़ते वित्तीय हालत के बाद अब नगर पालिका अपनी आय के तमाम स्रोतों को खंगालने का काम कर रही है। यहां जैसा कि हमें शहर के कुछ जानकारी ने बताया है कि राजस्व विभाग की लापरवाही और अधिकारियों की कोताही से नपा में हालत खराब हुए हैं। जैसा की जानकारी है कि नगर पालिका को प्रतिवर्ष अपने अनुमानित बजट का शहर से लगभग 60 से 70 फ़ीसदी राजस्व ही प्राप्त हो रहा है जिसके चलते पिछले दिनों नगर परिषद की बैठक में शामिल एजेंडा में नपा की वित्तीय व्यवस्था को सुधारने का एजेंडा भी शामिल किया गया था, जिसमें सर्वसम्मति निर्णय लिया गया कि नपा की लगातार खराब होती माली हालात को देखते हुए संपत्ति कर के ऐसे बकायादार जिन पर लाखों रुपए की राशि बाकी है,और ऐसे लोग जो अपने कर भी जमा नहीं कर रहे हैं, इन सभी बकायादारों के नाम सार्वजनिक किए जा सकते हैं, अब जो भी हो किंतु नपा में लगातार तंगहाली के चलते हड़कंप जरूर मच गया है।
इनका कहना है
आज हमारे द्वारा ऐसे सभी बकायादार दुकानों के लिए नोटिस तैयार कर लिए गए, हम इस मामले में बेहद गंभीर है, इसमें अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जाएंगे।
नितिन बिंजवे नपा अधिकारी आमला





