खबरवाणी
फर्जी एसआईआर के विरोध में AIMIM का प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त का पुतला दहन
बुरहानपुर। शहर के व्यस्ततम क्षेत्र इकबाल चौक पर गुरुवार (AIMIM) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कथित फर्जी एसआईआर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर अपनी नाराजगी जाहिर की और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता इकबाल चौक पर एकत्रित हुए। हाथों में बैनर लेकर कार्यकर्ताओं ने कथित फर्जी कार्रवाई को लेकर लोकतंत्र के खिलाफ बताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि एसआईआर के नाम पर गलत तरीके से कार्रवाई कर आम जनता को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने मांग की इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
AIMIM के स्थानीय पदाधिकारियों ने कहा कि यदि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जाएगा तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि यह विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि कथित अन्याय के खिलाफ है। वक्ताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है और यदि इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी होती है तो जनता को सवाल उठाने का अधिकार है।
प्रदर्शन के दौरान “लोकतंत्र बचाओ” और “फर्जी कार्रवाई बंद करो” जैसे नारे लगाए गए। पुतला दहन कार्यक्रम पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। पुलिस बल तैनात रहा।
पार्टी प्रतिनिधियों ने बताया कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपेंगे, जिसमें कथित फर्जी एसआईआर की जांच उच्चस्तरीय समिति से कराने और जिम्मेदारो पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर यातायात को सुचारु रूप से चालू रखा स्थानीय नागरिकों में इस प्रदर्शन को लेकर चर्चा का माहौल रहा।
कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
उल्लेखनीय है कि शहर में समय-समय पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किए जाते रहे हैं। ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।
फिलहाल AIMIM की ओर से ज्ञापन सौंपने की तैयारी की जा रही है।






1 thought on “फर्जी एसआईआर के विरोध में AIMIM का प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त का पुतला दहन”
Comments are closed.