खबरवाणी
सिंधी बस्ती से कलेक्टर तहसील मार्ग पर गड्डों से ज्यादा ब्रेकर क्यों दत्तू मेढ़े…
प्राइवेट हॉस्पिटल में पेशेंट भेजने का नया तरीका तो नहीं… दत्तू मेढ़े…
बुरहानपुर
जिला प्रशासन को दत्तू मेढ़े ने कहा के सिंधी बस्ती से कलेक्टर तहसील मार्ग पर गड्डों से ज्यादा ब्रेकर बनाए गए हैं, रोड़ों की हालत खस्ता होने के कारण ही वाहन धीरे चलते है और इतने सख्या मे ब्रेकर की कोई आवश्यकता नहीं है जिसका कोई भी मतलब नहीं है, और यदि यही ब्रेकर का मटेरियल गड्ढे भरने में लगाते तो शायद रोड़ों की दशा बदल सकती थी परंतु जनता कि किसी को कोई फिक्र नहीं है, नेताओं के मर्जी बगैर यहा पत्ता भी नहीं हिलता और अपने मनमर्जी से यहां कोई भी कुछ भी कर लेता है और कोई आवाज उठाने जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकियां दी जाती है, दत्तू मेढ़े ने ये भी कही की राजनेताओं का प्राइवेट हॉस्पिटल में पेशेंट भेज मोटी रकम की लालच का नया तरीका तो नहीं..?
पिछले कई सालों से बुरहानपुर रावेर राज्य मार्ग खस्ता हालतो मैं पड़ा है कई आंदोलन के बाद में छोटे-मोटे गद्दे बुझा दिये गए परंतु उनको भी इस प्रकार से दबाया गया कि उसके लेवल तक बराबर नहीं है ओर वह भी घातक हो सकते हैं, रोड की मंजूरी हो गई है यह लॉलीपॉप अभी तक चल रहा है, जिला प्रशासन अपना इस ओर ध्यान आकर्षित करें, रोड़ो को खुदवा कर प्लेन करें, क्योंकि जिले में सबसे ज्यादा रीड की हड्डी और कमर दर्द के ही पेशेंट हो चुके रहे हैं और इसके जवाबदार भी स्थानीय जिला प्रशासन ही है क्योंकि यह राजनेताओं के इशारों पर ही चलते हैं. जिसका परिणाम बहुत जल्दी जनता वोट के माध्यम से उनकी कुर्सी हिलाकर झटका देगी,





