खबरवाणी
आमला। सरस्वती पूजन शिक्षा और कला का उत्सव’, तीन दिवसीय समारोह में बिखरे संस्कृति के रंग
लोको ग्राउंड में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, पीली पगड़ी पहन विसर्जन जुलूस में उमड़ा जनसैलाब
आमला नगर क्षेत्र में प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी तीन दिवसीय सरस्वती पूजन समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ।आयोजन समिति के प्रमुख रितेश कुमार और उनकी पूरी टीम के कुशल संयोजन में आयोजन सम्पन्न हुआ।
आयोजन के प्रथम दिवस सरस्वती देवी की प्रतिमा की स्थापना की गई।तथा इसी दिन शाम को लोको ग्राउंड मंच पर बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने खूब समां बांधा।रेलवे कालोनी आमला के रेलवे परिवार के बच्चों सहित स्थानीय बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।जहां बच्चों ने शानदार गीत,नाटक नाटिका और नृत्य प्रस्तुत किया।वही दूसरे दिन सुमित महतकर के आर्केस्ट्रा सिम्फनी ग्रुप ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी।वही बाहर से आये कलाकारों ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।रेल कर्मचारियों ने भी शानदार गायन प्रस्तुत किया वही रितेश कुमार के शानदार नृत्य ने सभी को झूमने पर मजबूर किया।वही प्रसिद्ध गायिका के छठ गीत पर सभी झूम उठे।
भोजपुरी गीतों ने सभी को मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मदन मोहन कटियार प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय आमला उपस्थित थे।वही विशिष्ट अतिथि के तौर पर शत्रुहन सिंह चौहान तहसीलदार आमला,मुकेश ठाकुर टी आई आमला,हरिमोहन निरंजन थाना प्रभारी आर पी एफ आमला, डी के साहू स्टेशन प्रबंधक रेलवे आमला,श्री सोनी जी एस एस ई पी डब्लू आई रेलवे आमला, बी के सूर्यवंशी एस एस ई सी एंड डब्लू रेलवे आमला तथा ओमवती विश्वकर्मा पार्षद रेलवे कालोनी आमला उपस्थित थे।
कार्यक्रम में महिला गीत संगीत का भी कार्यक्रम हुआ जिसमें महिलाओं ने एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।साथ ही हल्दी कुमकुम कार्यक्रम भी हुआ।
इसी के साथ कार्यक्रम के प्रतिभागियों को अतिथियों के हस्ते पुरस्कार वितरण किया गया।तथा सभी ने सहभोज का भी आनंद लिया।कार्यक्रम के अंतिम दिन सरस्वती प्रतिमा की चल समारोह झांकी के रूप में नगर भ्रमण हुआ इस चल समारोह में सभी ने पीले वस्त्र तथा पीली पगड़ी धारण कर नाचते गाते हुए चल रहे थे।तथा देर रात को प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
लोको ग्राउंड रेलवे कालोनी आमला में सम्पन्न इस आयोजन ने बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
आयोजन को सफल बनाने में समिति के रितेश कुमार,अजय कुमार,सुरेन्द्र कुमार सुमन,उमेश शाह,संजीव कुमार,मनीष झा,अजीत कुमार,रामानुज कुमार,महेंद्र यादव,राजीव यादव,अरुण कुमार,नीरज बाबू,संतोष झा,विनय कुमार,मनोज विश्वकर्मा आदि का सहयोग रहा।





