Budget Day: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में लगातार 9वीं बार बजट पेश कर इतिहास रच दिया। करीब डेढ़ घंटे के भाषण में उन्होंने कई बड़े ऐलान किए, लेकिन हर साल की तरह इस बार भी बजट डे पर उनके फैसलों के साथ-साथ उनकी साड़ी चर्चा का विषय बन गई। सोशल मीडिया पर उनके सादे, पारंपरिक और हैंडलूम लुक की जमकर तारीफ हो रही है।
इस साल कौन-सी साड़ी पहनकर पहुंचीं संसद
Budget 2026 के दिन निर्मला सीतारमण ने मैजेंटा रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी, जिसमें हल्की वॉयलेट शेड की झलक दिखी। यह साड़ी तमिलनाडु की पारंपरिक बुनाई का बेहतरीन उदाहरण है। साड़ी का फैब्रिक और रंग न सिर्फ देखने में खूबसूरत था, बल्कि भारतीय संस्कृति और स्थानीय हथकरघा को भी बढ़ावा देता नजर आया।
पल्लू और रंग का खास महत्व
इस साड़ी का पल्लू मस्टर्ड गोल्ड पैनल से बना हुआ था, जो इसे और भी खास बनाता है। भारतीय परंपरा में मैजेंटा और गोल्डन रंग को समृद्धि, स्थिरता और शुभ ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि बजट जैसे बड़े और अहम दिन पर इस तरह की साड़ी पहनना बेहद शुभ माना जाता है।
क्यों माना जाता है बजट डे की साड़ी को शुभ संकेत
मीडिया रिपोर्ट्स और मान्यताओं के अनुसार, निर्मला सीतारमण की साड़ी का हल्का और संतुलित रंग शांति, सकारात्मक सोच और स्थिर फैसलों की ओर इशारा करता है। ऐसा माना जाता है कि इस तरह के रंग पहनना अच्छे इरादों और देश के लिए सकारात्मक फैसलों का संकेत होता है। इसलिए हर साल लोग उनकी साड़ी को भी एक शुभ संदेश के तौर पर देखते हैं।
Read Also:India Budget 2026 LIVE: महिलाओं, गिग वर्कर्स और युवाओं को मिल सकती है बड़ी सौगात
हर साल साड़ी से जुड़ जाती हैं लोगों की उम्मीदें
पिछले कुछ वर्षों में बजट डे पर निर्मला सीतारमण की साड़ी सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं रही, बल्कि एक प्रतीक बन चुकी है। लोगों का मानना है कि उनकी साड़ी का रंग और स्टाइल देश की आर्थिक दिशा और माहौल से जुड़ा होता है। इस बार की साड़ी को भी लोग सकारात्मक बदलाव और अच्छे आर्थिक संकेत के रूप में देख रहे हैं।





