Budget 2026: बजट 2026 में केंद्र सरकार ने किसानों के लिए एक बड़ा और दूरगामी कदम उठाया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत-VISTAAR नाम की नई पहल का ऐलान किया है। इसका मकसद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को सीधे खेतों तक पहुंचाना है, ताकि किसान सही समय पर सही फैसला ले सकें और खेती में होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।
क्या है भारत-VISTAAR और क्यों है यह खास
भारत-VISTAAR एक मल्टी-लैंग्वेज AI प्लेटफॉर्म होगा, जिसे खास तौर पर किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। VISTAAR का पूरा नाम है Virtually Integrated System To Access Agricultural Resources। इस प्लेटफॉर्म के जरिए किसानों को फसल, मिट्टी, मौसम और खेती से जुड़ी जरूरी जानकारी उनकी अपनी भाषा में मिलेगी, जिससे पैदावार बढ़ेगी और जोखिम घटेगा।
IIT मद्रास और कृषि मंत्रालय की साझेदारी
इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को IIT मद्रास ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के साथ मिलकर तैयार किया है। इसका फोकस पारंपरिक कृषि विस्तार प्रणाली को डिजिटल रूप से मजबूत करना है। डिजिटल तकनीक के जरिए खेती से जुड़ी सलाह अब ज्यादा सटीक, आसान और जमीन पर लागू करने लायक होगी।
फसल, मिट्टी और मौसम का डेटा बताएगा सही रास्ता
वित्त मंत्री के अनुसार, भारत-VISTAAR में AI की मदद से फसल, मिट्टी, मौसम और खेती के तरीकों से जुड़े डेटा को जोड़ा जाएगा। इससे किसानों को वैज्ञानिक जानकारी सरल भाषा में मिलेगी, जिसे वे सीधे अपने खेत में इस्तेमाल कर सकेंगे। यानी अब खेती अंदाजे से नहीं, बल्कि डेटा और तकनीक के आधार पर होगी।
Read Also:केला खाने का सही समय क्या है? जानिए ज्यादा फायदे पाने का देसी तरीका
बजट 2026 में किसानों के लिए और क्या खास
इस बजट में किसानों के लिए कई और बड़े ऐलान भी किए गए हैं। तटीय इलाकों में काजू और नारियल किसानों को आर्थिक मदद और इंसेंटिव मिलेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में खुबानी, अखरोट और बादाम की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अलावा कोको की खेती को प्रोत्साहन देकर चॉकलेट इंडस्ट्री के लिए घरेलू सप्लाई मजबूत करने की योजना है। आयुर्वेदिक उत्पादों के निर्यात को बढ़ाने की रणनीति भी बनाई गई है।





