Balon Ka Dushman Kaun Hai: आजकल कम उम्र में ही बाल झड़ना, बाल पतले होना और सफेद होना आम समस्या बन चुकी है। लोग इससे परेशान होकर महंगे शैंपू, तेल और ट्रीटमेंट पर हजारों रुपये खर्च कर रहे हैं, फिर भी बालों की हालत वैसी की वैसी रहती है। इसी मुद्दे पर प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि बालों का सबसे बड़ा दुश्मन कोई बाहर की चीज नहीं, बल्कि हमारी खुद की गलत आदतें हैं।
अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में अनिरुद्धाचार्य महाराज साफ कहते हैं कि बालों का सबसे बड़ा दुश्मन शैंपू है। उनके अनुसार, हम अपने बालों पर जरूरत से ज्यादा केमिकल डाल रहे हैं, जिससे बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। लोग सोचते हैं कि महंगा शैंपू बालों को मजबूत बनाएगा, लेकिन हकीकत में वही बालों को अंदर से खोखला कर देता है।
शैंपू के नुकसान जो हमें नहीं पता
अनिरुद्धाचार्य महाराज बताते हैं कि बार-बार शैंपू करने से बालों को कई तरह का नुकसान होता है। इससे बालों की प्राकृतिक चिकनाहट खत्म हो जाती है। जड़ें कमजोर पड़ने लगती हैं और धीरे-धीरे बाल झड़ने लगते हैं। कई लोगों को सिर की त्वचा में खुजली, जलन और रैशेज तक हो जाते हैं। इतना ही नहीं, शैंपू के केमिकल्स बालों को पतला और बेजान बना देते हैं।
कमजोर बालों की असली वजह
महाराज के अनुसार, सिर्फ बाहर की चीजें ही नहीं, बल्कि गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल और ज्यादा तनाव भी बालों को कमजोर करता है। देर रात तक जागना, जंक फूड खाना और लगातार चिंता में रहना बालों पर सीधा असर डालता है। अगर समय रहते इन आदतों को सुधारा जाए, तो कमजोर बाल भी दोबारा मजबूत और घने हो सकते हैं।
Read Also:US senators written letter to Trump: ट्रंप का टैरिफ वार और मोदी की खामोश रणनीति
बाल मजबूत करने का देसी नुस्खा
अनिरुद्धाचार्य महाराज शैंपू की जगह एक पूरी तरह देसी और प्राकृतिक उपाय बताते हैं। इसके लिए आपको चाहिए – सूखा आंवला, शिकाकाई और रीठा। इन तीनों को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें। अब इस पाउडर को रातभर पानी में भिगो दें। अगले दिन उसी पानी से बाल धोएं और कुछ देर बालों में लगा रहने दें, फिर साफ पानी से धो लें।





