Signs Husband Doesn’t Love You: रिश्ते की शुरुआत में जहां घंटों बैठकर बातें होती थीं, वहीं अब बातचीत सिर्फ बच्चों, कामकाज या ज़रूरी बातों तक सीमित रह गई है। कभी जो बातें न खत्म होने का नाम नहीं लेती थीं, अब वहीं पर अजीब-सी चुप्पी घर कर गई है। अगर आपका पति गहरी बातों में पहले जैसा हिस्सा नहीं लेता, तो समझिए कि भावनात्मक दूरी बढ़ने लगी है।
दिलों की नज़दीकी में कमी
जब पति का प्यार कम होने लगता है, तो सबसे पहले भावनात्मक जुड़ाव कमजोर होता है। आपकी खुशी या परेशानी अब उन्हें पहले जैसी नहीं लगती। न बातों में गर्माहट होती है, न भावनाओं में वह अपनापन। ऐसा महसूस होने लगता है कि वो दिल से कहीं दूर निकल गए हैं।
तारीफें गायब, शिकायतें ज़्यादा
कभी जली हुई रोटी को भी मुस्कुराकर खाने वाला पति, अब आपकी किसी बात में अच्छाई नहीं ढूंढ पाता। खाना, कपड़े, आपकी देखभाल—हर चीज़ में पहले वाली सराहना नज़र नहीं आती। जब प्यार कम होता है, तो शब्दों में मिठास भी कम होने लगती है।
साथ बिताने का समय नहीं मिलता
जब पति का दिल दूर होने लगता है, तो वह समय देने से भी कतराने लगता है। ऑफिस, दोस्त या बाहर का कोई बहाना—हर चीज़ आपको पीछे छोड़ने लगती है। एक समय था जब वह आपको प्राथमिकता देते थे, अब लगता है जैसे उनके दिन में आपके लिए जगह ही नहीं बची।
शारीरिक और मानसिक नज़दीकियां घट जाती हैं
सिर्फ शारीरिक संबंध ही नहीं, बल्कि छोटी-छोटी छेड़छाड़, प्यार भरे स्पर्श और हाथ पकड़ने जैसी छोटी बातें भी कम हो जाती हैं। पति आपकी ओर आकर्षित होने से बचने लगते हैं। ये साफ संकेत है कि रिश्ता पहले जैसा गहरा नहीं रहा।
रिश्ते में पारदर्शिता और भरोसा भी टूटने लगता है
प्यार कम होने पर पति अपने मन की बातें नहीं बताते, फोन छिपाने लगते हैं और समय के बारे में खुलकर नहीं बोलते। पहले जैसा भरोसा, स्पष्टता और अपनापन रिश्ते से गायब होने लगता है। ऐसे में पत्नी के मन में भी शंकाएँ और बेचैनी बढ़ती जाती हैं—कहां हैं, किसके साथ हैं, क्या सोच रहे हैं?





