Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आमला  नगरीय एवं जम्बाड़ा खुले रूप से धड़के से चल रहे निजी क्लिनिक

By
On:

खबरवाणी

अनदेखी. स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते नियमों के विरुद्ध संचालित हो रहे हैं क्लीनिक

आमला  नगरीय एवं जम्बाड़ा खुले रूप से धड़के से चल रहे निजी क्लिनिक

झोलाछाप एवं होम्योपैथिक द्वारा किया जा रहा एलोपैथिक उपचार

 

आमला कफ सिरप की घटना के बाद भी नहीं नींद से नहीं जाग स्वास्थ्य विभाग खुलेआम नगर एवं ग्राम जम्बाड़ा झोलाछाप एवं एवं होम्योपैथिक डॉक्टर द्वारा चलाए जा रहे अपने निजी क्लीनिक मरीजों की जान के साथ कर रहे हैं खिलवाड़ स्वास्थ्य विभाग नगरीय क्षेत्र में लगभग एक दर्जन से अधिक एवं ग्राम जम्बाड़ा में आधा दर्जन से अधिक झोलाछाप एवं होम्योपैथिक डॉक्टरो चलाए जा रहे निजी क्लीनिक एवं होम्योपैथिक की जगह डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा एलोपैथिक उपचार एवं मरीज को लिखी जा रही एलोपैथिक दवाई मरीजों की जान के साथ किया जा रहा है खिलवाड़ स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहीं दिया जा रहा है ध्यान जिसके चलते हो सकती है स्वास्थ्य विभाग की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल है सामाजिक संगठन क्षेत्र में चल रहा है अवैध निजी क्लिनिक को पर कार्रवाई को लेकर शिकायत के बाद भी विभाग नहीं दिया जा रहा ध्यान

 

बिना जांच के लिखे जा रहे हैं किया जा रहा उपचार

आमला नगरीय क्षेत्र एवं ग्राम जम्बाड़ा क्षेत्र में खुले रूप से झोलाछाप एवं बीएएमएस डॉक्टरों द्वारा फर्जी डिग्री या फिर बीएमएस की डिग्री पर खुले रूप से चलाए जा रहे निजी क्लीनिक होम्योपैथिक दवाई की जगह लिखी जा रही है एलोपैथिक दवाई डॉक्टर बीमारियों की जांच के बिना भी डॉक्टर द्वारा लिखी जा रही दवाई

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आमला नगरीय क्षेत्र एवं जम्बाड़ा क्षेत्र लोगों से की गई चर्चा

ग्राम जम्बाड़ा मैं चल रहे झोलाछाप एवं होम्योपैथिक क्लिनिको के पर उपचार के संबंध में नाम ना लिखने की शर्त पर बताया गया कि ग्राम में आधा दर्जन से अधिक अवैध निजी क्लिनिक संचालित हो रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग निजी क्लीनिक के संचालक पर स्वास्थ्य विभाग मेहरबान दिखता नजर आ रहा है कुछ डॉक्टर के पास तो डिग्री भी उपलब्ध नहीं है एवं कुछ डॉक्टर के पास होम्योपैथिक इलाज हेतु डिग्री उपलब्ध है जिस पर एलोपैथिक इलाज बिना किसी जांच रिपोर्ट के किए जा रहे हैं जिसके चलते कई बार मरीजों का स्वास्थ्य बिगड़ने पर आनंद फनंद मरीज को सिविल हॉस्पिटल या फिर जिला अस्पताल तक रेफर किया गया है कई बार तो मरीजों की जान पर बन आई है जिसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है

जानकारी के अभाव के चलते चल रहे झोलाछाप एवं होम्योपैथिक डॉक्टर चल रहे क्लिनिक

नगरीय क्षेत्र में ग्रामीण अंचलों से उपचार पहुंचने वाले मरीजों द्वारा जानकारी के अभाव के चलते क्षेत्र में फल फूल रहे झोलाछाप एवं होम्योपैथिक डॉक्टरों की क्लीनिक मरीज उपचार हेतु नगरीय क्षेत्र आमला में पहुंचते ही उपचार अच्छे उपचार हेतु निजी क्लीनिक तक पहुंचाते हैं जिसमें डॉक्टरों द्वारा‌ बीमारियों की जांच किए इंजेक्शन एवं बोतल लगा दी जाती है जिससे कि मरीज को तुरंत में आराम मिल जाता है जिसके चलते गलत दवाइयां के सेवन से मरीजों को आने वाले समय में बड़ी बीमारियों का अंदेशा बना रहता है कई बार तो डॉक्टरों द्वारा लिखी गई का साइड इफेक्ट कुछ मरीजों पर तुरंत होने के चलते मरीजों की हालत बिगड़ जाती है जिस पर उपचार हेतु बैतूल जिला अस्पताल के अलावा नागपुर तक उपचार लिए मरीज पहुंचते हैं

क्लीनिक चला रहे हैं डॉक्टर से की गई चर्चा

ग्राम जम्बाड़ा क्लीनिक चला रहे डॉक्टर प्रियांश आर. साहू निजी क्लीनिक के संबंध में चर्चा में बताया गया कि क्षेत्र में बीएएमएस पर होम्योपैथिक इलाज कर रहा हूं जनरल शासन द्वारा अनुमति के अनुसार जो दवाई एलोपैथिक लिखने अनुमति शासन से वही एलोपैथिक दवाई लिखी जा रही है ग्राम में मैं और मेरे अलावा एक और डॉक्टर उपलब्ध है जिसके पास डिग्री है अन्य सभी डॉक्टर जो क्लिनिक संचालित कर रहे हैं वह झोलाछाप डॉक्टरों की श्रेणी में है उनके पास किसी भी प्रकार की डिग्री उपलब्ध नहीं है उसके बाद भी क्लीनिक का संचालन कर रहे हैं ग्राम में लगभग 8 से 10 क्लीनिक झोलाछाप द्वारा चलाए जा रहे हैं हमारे द्वारा तो नियमों के अनुसार ही उपचार किया जा रहा है

डॉ मोहित गव्हाडे द्वारा चलाए जा रहा है निजी क्लीनिक किसी भी प्रकार की डिग्री न होने क्लीनिक पर ना लिखी होने को लेकर चर्चा की गई तो डॉक्टर क्या करना है कि प्रशासन संबंधी डिग्री की जांच के संबंध में प्रशासन कर सकता है आपके द्वारा डिग्री पूछने का अधिकार नहीं है क्या प्रशासन आपसे पूछ कर कार्रवाई करेगा प्रशासन तो कार्रवाई नहीं करता आपको जो छापना है मैं आपके बारे में जानता हूं अगर आप मुझे से विवाद करना चाहते हैं तो खबरें लगा दीजिए और जो कार्रवाई करना है कर दीजिए आपको जिसके पास शिकायत करने कर दीजिए मैं सबसे निपट लूंगा डॉक्टर के संबंध में ग्रामीण सूत्र द्वारा बताए गए कि डॉक्टर क्लीनिक चला रहा है लेकिन उनके पास किसी भी प्रकार की डिग्री उपलब्ध नहीं है

इनका कहना है
जिला चिकित्सा अधिकारी
डॉ मनोज हुरमाडे
स्वास्थ्य विभाग द्वारा चल रहे अवैध निजी क्लिनिको पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News