Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Namo Bharat Train:दिल्ली-Meerut के बीच दौड़ेगी सेमी हाई स्पीड ट्रेन ‘नमो भारत’, जानें पूरी डिटेल

By
On:

Namo Bharat Train:देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन ‘नमो भारत’ अब दिल्ली से मेरठ के बीच पटरी पर दौड़ने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन दिल्ली (सराय काले खान) से मेरठ (मोदीपुरम) तक चलेगी। 55 किमी लंबे कॉरिडोर पर काम पूरा हो चुका है और बाकी 27 किमी का काम अंतिम चरण में है। खास बात यह है कि स्टेशनों के बीच की दूरी औसतन 6-7 किलोमीटर रखी गई है।

नमो भारत ट्रेन की स्पीड

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर के तहत बनाई गई नमो भारत ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किमी प्रति घंटा होगी, जबकि ऑपरेशनल स्पीड 160 किमी प्रति घंटा रहेगी। यह कॉरिडोर कुल 82.15 किमी लंबा है, जिसमें 22 स्टेशन और 2 डिपो (दुहाई और मोदीपुरम) बनाए गए हैं। पूरी परियोजना के सितंबर 2025 तक शुरू होने की उम्मीद है।

दिल्ली से मेरठ का सफर अब सिर्फ 55 मिनट

अभी दिल्ली से मेरठ पहुंचने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है, लेकिन नमो भारत ट्रेन शुरू होने के बाद यह सफर सिर्फ 55 मिनट में तय होगा। इसका सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम से आने-जाने वाले यात्रियों को मिलेगा। न्यूनतम किराया ₹20 और अधिकतम ₹150 से ₹220 तक होगा।

नमो भारत ट्रेन की खासियतें

शुरुआत में यह ट्रेन 3 कोच की होगी, जिसे बाद में 8 कोच तक बढ़ाया जाएगा। इसमें एक प्रीमियम कोच, एक स्टैंडर्ड क्लास कोच और एक कोच महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। ट्रेन में Wi-Fi, CCTV, रिक्लाइनिंग सीट, USB चार्जिंग पॉइंट, लगेज स्पेस, व्हीलचेयर स्पेस, डायनामिक रूट मैप, वेंडिंग मशीन, फायर सेफ्टी और एयर कंडीशनिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। प्रीमियम कोच में मैगजीन होल्डर और कोट स्टैंड जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

यह भी पढ़िए:Oppo F27 Pro+ : दमदार फीचर्स और स्टाइलिश लुक के साथ लॉन्च

कब और कैसे चलेगी नमो भारत ट्रेन?

यह ट्रेन सोमवार से शनिवार सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक और रविवार को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी। हर 15 मिनट पर ट्रेन उपलब्ध होगी और कॉरिडोर पूरा होने के बाद यह समय अंतराल बढ़ाकर 10 मिनट किया जा सकता है। टिकट की सुविधा ऑनलाइन (RRTS Connect ऐप और वेबसाइट) और ऑफलाइन (टिकट काउंटर, वेंडिंग मशीन) दोनों माध्यम से मिलेगी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News