Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बैतूल:- सरपंच की फर्जी सील और लेटरपैड से की जा रही खरीदारी, जनसुनवाई में पहुंचा मामला, सरपंच ने कलेक्टर, एसपी, अजाक थाने में की शिकायत

By
Last updated:

बैतूल:- ग्राम पंचायत दुमका रैय्यत में सरपंच के नाम पर पंचायत की फर्जी सील, हस्ताक्षर और लेटरपैड तैयार कर खरीदी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में सरपंच संतो कवड़े ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर शिकायत की है। सरपंच ने एसपी और अजाक थाना में भी आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
1. सरपंच ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि ग्राम के ही एक व्यक्ति दुर्गेश यादव द्वारा उनकी फर्जी सील, हस्ताक्षर और पंचायत के फर्जी लेटरपैड का उपयोग कर पिछले दो वर्षों से लगातार सामग्री खरीदी जा रही है और लेनदेन किए जा रहे हैं। संतो कवड़े ने बताया कि उन्हें पवन हार्डवेयर, चिचोली से फोन आया कि आपके द्वारा खरीदी गई सामग्री का बिल भुगतान करें। जब सरपंच ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कोई सामान नहीं खरीदा, तब दुकानदार ने बताया कि पंचायत के लेटरपैड पर सरपंच के हस्ताक्षर और मुहर लगी हुई है। इस पर संतो ने उक्त दस्तावेज देखे तो वे सभी पूरी तरह से फर्जी पाए गए। इस पूरे मामले में संतो कवड़े ने सीधे तौर पर दुर्गेश यादव पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह कहता है कि अगर मेरी दुकान सुरभि ट्रेडर्स का बिल नहीं लगाया तो तुम्हें पद से हटवा दूंगा, एफआईआर करवा दूंगा और जेल भी भिजवा दूंगा। इतना ही नहीं दुर्गेश खुद को बीजादेही थाने में कार्यरत बताकर रौब भी दिखाता है और अपशब्दों का प्रयोग भी करता है।
– सरपंच ने पहले भी प्रशासन को किया था सूचित:-
1. सिर्फ इतना ही नहीं, सरपंच ने बताया कि गांव के ही जयराम यादव और सरजू खंडे, भी उन पर दबाव बना रहे हैं कि आप जो भी काम करें उसमें हमें हिस्सेदारी चाहिए, नहीं तो हम शिकायत करेंगे। यह पूरा घटनाक्रम सरपंच को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है और वे अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इस संबंध में सरपंच द्वारा पहले भी प्रशासन को सूचित किया गया था, लेकिन अब तक कोई जांच नहीं हुई। अब संतो कवड़े ने पुनः एसपी बैतूल, अजाक थाना और जनसुनवाई में शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सरपंच ने स्पष्ट किया है कि यदि इस बार भी प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और भविष्य में उन्हें या उनके परिवार को कोई क्षति पहुंचती है, तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
दोषियों पर कार्रवाई की मांग
2. शिकायत के साथ सरपंच ने पवन हार्डवेयर को भेजे गए फर्जी आवेदन की प्रति, दुर्गेश यादव की चेकबुक की प्रति, फर्जी बिल और पूर्व में दिए गए आवेदन की प्रतियां भी संलग्न की हैं, ताकि पूरे मामले की गंभीरता को समझा जा सके। संतो कवड़े ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई कर उन्हें राहत प्रदान की जाए, ताकि वे ग्राम के कार्यों को निडर होकर सुचारु रूप से संचालित कर सकें।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

*परमंडल रेलवे अंडरब्रिज में जलभराव से आवागमन ठप* *डॉ सुनीलम ने पत्र लिखकर की रेलवे प्रशासन से स्थाई समाधान की मांग* मुलताई।नगर से सटे ग्राम परमंडल में स्थित रेलवे अंडरब्रिज में बारिश के चलते जलभराव से आवागमन बाधित हो गया है। जल भराव का स्थाई समाधान करने की मांग को लेकर पूर्व विधायक एवं किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनीलम ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और डीआरएम को पत्र लिखा है। डॉ सुनीलम ने बताया ग्राम परमंडल स्थित रेलवे गेट क्रमांक 264-बी पर वर्ष 2024 में रेलवे द्वारा अंडरब्रिज का निर्माण कर पूर्व का रेलवे फाटक बंद कर दिया गया था। यह मार्ग आमला, जौलखेड़ा, खेड़ली बाजार, जंबाड़ा सहित लगभग 150 गांवों के ग्रामीणों, किसानों, स्कूली छात्र-छात्राओं, मरीजों, व्यापारियों एवं दैनिक यात्रियों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है।वर्षा ऋतु प्रारंभ होते ही अंडरब्रिज में लगभग 3 से 4 फीट तक पानी भर जाता है, जिससे लगभग तीन माह तक आवागमन बाधित होता रहता है जलभराव इतना अधिक होता है कि एक मोटर पंपों से भी प्रभावी जल निकासी संभव नहीं हो पाती। परिणामस्वरूप लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है तथा कई बार वाहन बीच मार्ग में फंस जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।डॉ सुनीलम ने कहा कि भारतीय रेलवे अपनी तकनीकी दक्षता एवं उच्च गुणवत्ता वाले निर्माण कार्यों के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में इस प्रकार की गंभीर तकनीकी त्रुटि निर्माण की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लगाती है तथा आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के प्रति भी गंभीर चिंता उत्पन्न करती है।डॉ सुनीलम ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि अंडरब्रिज का उच्चस्तरीय तकनीकी निरीक्षण कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान शीघ्र सुनिश्चित किया जाए,जिससे क्षेत्र के हजारों नागरिकों को वर्षभर सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सके।डॉ सुनीलम ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्र के ग्रामीण जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी।
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News