Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मुलताई एवं पट्टन में 8120 बच्चों ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा

By
On:

खबरवाणी

मुलताई एवं पट्टन में 8120 बच्चों ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा

मुलताई।शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का गायत्री परिवार द्वारा शुक्रवार को आयोजन किया गया है। जिसमे मुलताई एवं प्रभात पट्टन के 8120 बच्चो ने भाग लिया। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक गुलाब राव चिल्हाटे ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा इस परीक्षा का आयोजन जिला स्तर किया गया।जिसमे बैतूल जिले में सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के शिक्षक गणों,संचालक गणों ने सहयोग किया।जिसमे जिला स्तर,तहसील स्तर पर प्रथम ,द्वितीय,एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा,।भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सहयोग करने वाले समस्त स्कूलों के संचालकों , प्राचार्यों शिक्षक शिक्षिकाओं का गायत्री परिवार केगुलाब राव चिल्हाटे संपत राव धोटे,नारायण देशमुख, यादोराव निंबालकर,रामदास देशमुख श्यामराव बारस्कर,मीरा देशमुख,अमृतलाल बारंगे,रामसिंह अदभुते,नामदेव चिल्लाते,गणपति गायकवाड़ मीरा देशमुख निर्मला चौधरी ,गंगा नरवरे, मोहिनी सूर्यवंशी,वंदना चिल्हाटे,कमला धोटे सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बहुत आभार माना एवं धन्यवाद दिया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News