खबरवाणी
घोड़ाडोंगरी ब्लाक में 500 बिजली कनेक्शन काटे,
समाधान योजना के तहत किस्तों में राहत
खबरवाणी न्यूज़ रफीक
सारनी। मार्च क्लोजिंग को देखते हुए बिजली वितरण विभाग ने घोड़ा डोंगरी ब्लॉक में बकाया वसूली अभियान तेज कर दिया है। विभाग द्वारा अब तक करीब 500 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं, जिनमें बगडोना व्यावसायिक क्षेत्र के करीब 50 कनेक्शन शामिल हैं।
बिजली विभाग के जेई यादव ने बताया कि उपभोक्ताओं पर अधिकतम ₹25,000 और न्यूनतम ₹1,200 तक का बकाया है। ब्लॉक को मार्च माह में करीब दो करोड़ 47 लाख रुपये वसूली का लक्ष्य दिया गया है, इसी के चलते सख्त कार्रवाई की जा रही है।
साथ ही विभाग ने समाधान योजना भी लागू की है, जिसके तहत लंबे समय से बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं को किस्तों में भुगतान करने की छूट दी जा रही है। हालांकि बिना पूर्व सूचना कनेक्शन काटे जाने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और उन्होंने इसका विरोध भी किया है।





