Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आमला खंडवा में आयोजित द्वितीय श्री दादाजी धूनीवाले ओपन रैपिड रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप 2025 के आयोजन

By
On:

खबरवाणी

आमला खंडवा में आयोजित द्वितीय श्री दादाजी धूनीवाले ओपन रैपिड रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप 2025 के आयोजन

आमला के दीपक बामने ने दी दिल्ली के ग्रैंडमास्टर को दी मत

आमला खंडवा में द्वितीय श्री दादाजी धूनीवाले ओपन रैपिड रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप आयोजित प्रतियोगिता दीपक बामने द्वारा शतरंज प्रतियोगिता में बैतूल जिले के नेतृत्व करते सभी प्रतियोगिता के 9 राउंड में दिल्ली के ग्रैंड मास्टर श्री राम झा को हराकर चौथे स्थान प्राप्त किया जिसमें
ओपन रैपिड रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप प्रतियोगिता अन्य राज्यों से के प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया जिसमें दीपक बामने द्वारा जिला एवं प्रदेश का प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त कर पूरे देश में प्रदेश एवं जिले का नाम रोशन किया गया

खंडवा में आयोजित 2nd श्री दादाजी
दीपक बामने, जो कई बार बैतूल जिले के चेस चैंपियन रह चुके हैं, ने यह ऐतिहासिक जीत अपनी कड़ी मेहनत और रणनीतिक कौशल के बल पर दर्ज की। आदिवासी बाहुल्य जिले से निकलकर देश के नामी ग्रैंड मास्टर को परास्त करना दीपक की लगन और समर्पण का नतीजा है। यह जीत न सिर्फ उनके लिए बल्कि समूचे युवाओं के लिए भी प्रेरणा है कि कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास से कोई भी शिखर छुआ जा सकता है।
प्रतियोगिता के टॉप 5 पोजीशन में रहे खिलाड़ी:
प्रथम स्थान जीएम मित्राभा गुहा (पश्चिम बंगाल )
द्वितीय स्थान ई एम अक्षत खंपारिया (मध्य प्रदेश)
तृतीय स्थान ई एम आर्यन वर्षने ( दिल्ली)
चतुर्थ स्थान दीपक बामने (मध्य प्रदेश जिला बैतूल)
पांचवा स्थान स्थान: ई एम अनुज श्रीवात्री (मध्य प्रदेश)- दो दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में भारत और श्री लंका भूटान देश के विभिन्न राज्यों व शहरों से खिलाड़ी शामिल हुए
समापन समारोह के मुख्य अतिथि आईएएस अधिकारी सृष्टि जयंत देशमुख रहीं, जिन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया। बैतूल जिला शतरंज संघ और मध्यप्रदेश एड-हॉक कमेटी सहित आमला के सभी मित्र इस्टजनो ने दीपक को उनकी मेहनत व सफलता के लिए बधाई और उज्ज्वल भविष्य के शुभकामनाएं दीं। यह उपलब्धि न सिर्फ दीपक के लिए बल्कि बैतूल जिले की युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा है कि मेहनत, लगन और रणनीति से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News