Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा निमित्त रक्तदान शिविर में 26 यूनिट रक्त संग्रहित

By
On:

खबरवाणी

श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा निमित्त रक्तदान शिविर में 26 यूनिट रक्त संग्रहित

मुलताई।दो वर्ष पूर्व 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इसी वर्षगांठ के तहत प्रभात पट्टन ब्लाक के ग्राम वायगाव में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में राम मंदिर प्रांगण में धार्मिक अनुष्ठान कर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वहीं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्रामीण महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए गए। जिसमें चम्मच दौड़ कुर्सी दौड़ आदि शामिल प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। रक्तदान शिविर में जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर,संभाग समन्वय कौशलेश प्रताप तिवारी, विधायक चंद्रशेखर देशमुख,ब्लॉक समन्वयक राधा बरोदे,डॉ.अंकिता सिते, समाजसेवी राजेश पाठक,भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे द्वारा रक्तदाताओं का सम्मान कर प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए
रक्तदान शिविर में कुल 26 यूनिट रक्त संग्रहित कर बैतूल जिला अस्पताल की टीम द्वारा ब्लड बैंक बैतूल ले जाया गया जिसमें महिलाओं ने भी रक्तदान करने में बढ़-चढ कर हिस्सा लिया। 20 यूनिट पुरुषों 6 यूनिट महिलाओं द्वारा रक्तदान किया गया
जन अभियान परिषद के मोहन नागर ने रक्तदाताओं का आव्हान कर कहा कि रक्तदान ऐसी चीज है, जो बाजार में नहीं मिलती गंभीर मरीज की जान बचाना है तो बाजार से नहीं बल्कि हमारे शरीर के दिए रक्त से जान बचा सकते हैं रक्त की कोई फैक्ट्री नहीं होती इसलिए रक्तदान महादान कहलाता है
संभाग समन्वय कौशलेश ने कहा हमारा शरीर खून की फैक्ट्री है आज तक ऐसा नहीं हुआ कि किसी मानव को फैक्ट्री में बना रक्त लगा हो मानव शरीर का ही रक्त मानव शरीर को लगता है इसलिए हमारे शरीर को हष्टपुष्ट और स्वस्थ रखना हो तो रक्तदान करना चाहिए। विधायक ने रक्तदाताओं का सम्मान व पुष्प वर्षा कर अभिनंदन के साथ प्रशस्ति पत्र भेंट किए एवं डॉक्टर अंकित सिते द्वारा अपने शरीर में रक्त की कमी से होने वाले रोग व शरीर में रक्त बढ़ाने के लिए पौष्टिक व्यंजन के साथ दवाई बतलाकर शरीर को खून की कमी से बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में पंडरीनाथ पाटनकर,भोजराजपाटनकर,
बालकिशन भोयरे,राजू चडोकर,एवं वायगाव,मासोद सहित अन्य ग्राम से ग्रामीण जनों ने पहुंचकर रक्तदान किया।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News