Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

रेत/गिट्टी का अवैध परिवहन करते 21 वाहन जप्त अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही

By
On:

खबरवाणी

रेत/गिट्टी का अवैध परिवहन करते 21 वाहन जप्त
अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही

नर्मदापुरम/कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना से प्राप्त निर्देश के पालन में अवैध उत्खनन / परिवहन/भण्डारण के विरूद्ध खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सम्पूर्ण जिले में कार्यवाही जारी है। खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा तहसील-नर्मदापुरम में 04 डम्परों को रेत का ओवरलोड परिवहन करते जब्त किया गया है। तहसील सिवनीमालवा में 02 डम्पर को रेत एवं 01 डंपर को गिट्टी खनिज का ओवरलोड परिवहन करते जप्त किया गया। तहसील सोहागपुर से 03 ट्रेक्टर ट्राली को रेत खनिज का अवैध परिवहन करते जब्त किया गया है। इसी प्रकार शनिवार 21 फरवरी 2026 को तहसील-नर्मदापुरम में 04 डम्परों को रेत का ओवरलोड परिवहन करते जप्त किया गया है। तहसील सिवनीमालवा में 03 डम्पर को रेत का ओवरलोड परिवहन करते जप्त किया गया। तहसील पिपरिया में 02 डम्परों को गिट्टी का एवं 02 ट्रेक्टर ट्राली को रेत खनिज का अवैध परिवहन करते जप्त किया गया है।

उक्त कार्यवाही राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग के गठित संयुक्त दल द्वारा की गयी है। जब्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News