Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नगर में एक दिन में 20 लोगो को कुत्तो ने काटा, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने एसडीएम से की चर्चा

By
On:

खबरवाणी

नगर में एक दिन में 20 लोगो को कुत्तो ने काटा, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने एसडीएम से की चर्चा

मुलताई। नगर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ते जा रहा है,शनिवार को नगर कस सरकारी अस्पताल में कुत्तो के काटने के 20 मरीज पहुंचे। कुत्तों के आतंक का आलम यह है कि गली मोहल्ले में आवारा कुत्ते घूमते देखे जा रहे हैं, जो कि आने आने जाने वाले को अपना शिकार बना रहे हैं l सरकारी अस्पताल में भी कुत्ते काटने से पीड़ित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी ही देखी जा रही है, नगर में बढ़ते कुत्ते क़े आतंक पर जनता की सुरक्षा लेकर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू ने कुत्तों की नसबंदी एवं उचित व्यवस्था करने एसडीएम राजीव कहार से चर्चा की l भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया नगर में बढ़ते कुत्ते के आतंक को लेकर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू एवं नगर महामंडल महामंत्री निलेश चावरिया ने एसडीएम राजीव कहार से आम चर्चा की गई l चर्चा में गणेश साहू ने नगर में कुत्ते के आतंक पर चिंता व्यक्त करते हुए नगर में आवारा कुत्तों की नसबंदी करने एवं जनता की सुरक्षा के मददेनजर कुत्तों को पकड़कर शिफ्टिंग करने को लेकर चर्चा की गई l वही कुत्तों के काटने पर सरकारी अस्पताल में पीड़ित मरीज को उचित उपचार मिल सके, इसके लिए बीएमओ मुलताई को आदेशित करने का आग्रह किया गया l

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “नगर में एक दिन में 20 लोगो को कुत्तो ने काटा, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने एसडीएम से की चर्चा”

Comments are closed.

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News