Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

महाशिवरात्रि पर शिवधाम सालबर्डी में किए 2 लाखश्रद्धालुओं ने दर्शन

By
On:

खबरवाणी

महाशिवरात्रि पर शिवधाम सालबर्डी में किए 2 लाखश्रद्धालुओं ने दर्शन

पुलिस प्रशासन ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

मुलताई। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित शिवधाम सालबर्डी में महाशिवरात्रि पर शनिवार की रात्रि से आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ा, भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए रात्रि से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने के साथ कतारे लगने लगी थी, ब्रम्हामुहूर्त से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना और अभिषेक प्रारम्भ हो गया था शिवरात्रि की पूर्व रात्रि से शाम तक करीब 2 लाख श्रद्धालू भोले बाबा के दर्शन कर चुके थे।वहीं दर्शन का सिलसिला जारी था।श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए मेले से लेकर गुफा तक जगह जगह पुलिस के जवानों कों तैनात किया गया है,वही प्रशासनिक अधिकारियों नें भी मोर्चा संभाल लिया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी,मुलताई एसडीओपी एसके सिंह सहित थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार पूरे दल बल के साथ सालबर्डी मेले में मौजूद रहे,वहीं एसडीएम राजीव कहार, तहसीलदार यसवंत सिंह गिन्नारे, राजेश दुबे,प्रभात पट्टन जनपद पंचायत सीईओ आंचल पवार भी हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।मेले में आने वाले श्रद्धालुओ की पुलिस प्रशासन ड्रोन से निगरानी कर रहा है,सुरक्षा की दृष्टि से सीसी टीवी कैमरे भी लगाएं गए है। महाशिवरात्रि पर्व पर शिवधाम सालबर्डी में प्रदेश सहित महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भोलेनाथ के दर्शन के बाद लोग मेले में पहुंचे जहां पर महाराष्ट्र पुलिस द्वारा अपनी सीमा में जवाबदारी संभाली।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News