हरियाणा के एक छोटे से गांव में जन्मे जाट परिवार के लड़के जयदीप अहलावत ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन उनका नाम बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया में गूंजेगा। बचपन में खेतों में काम करने वाले जयदीप की जिंदगी तब बदली जब कॉलेज के दिनों में उन्हें एक्टिंग का चस्का लगा। गांव की मिट्टी से निकलकर सपनों की नगरी मुंबई पहुंचना आसान नहीं था, लेकिन जयदीप ने हार नहीं मानी।
FTII से बॉलीवुड तक का संघर्ष
कॉलेज के बाद जयदीप अहलावत ने पुणे के FTII (फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) में दाखिला लिया। यहां से एक्टिंग की बारीकियां सीखीं, लेकिन असली जंग तो मुंबई में शुरू हुई। ऑडिशन पर ऑडिशन, बार-बार रिजेक्शन, छोटे-मोटे रोल—ये सब जयदीप के संघर्ष का हिस्सा रहे। ‘नरमिन’ और ‘आक्रोश’ जैसी फिल्मों में छोटे रोल करके उन्होंने इंडस्ट्री में धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई।
गैंग्स ऑफ वासेपुर से मिली असली पहचान
2012 में आई फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जयदीप अहलावत के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। शाहिद खान का किरदार निभाकर उन्होंने साबित कर दिया कि वो सिर्फ साइड एक्टर नहीं, बल्कि दमदार कलाकार हैं। इसके बाद ‘कमांडो’, ‘गब्बर इज़ बैक’, ‘रईस’, ‘राज़ी’, ‘बागी 3’ और ‘लस्ट स्टोरीज़’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया।
पाताल लोक और फैमिली मैन ने बनाया सुपरस्टार
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जयदीप अहलावत ने वो मुकाम हासिल किया, जिसका सपना हर एक्टर देखता है। ‘पाताल लोक’ में इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी बनकर उन्होंने हर घर में अपनी जगह बना ली। इसके बाद ‘द फैमिली मैन 3’ में रुक्मा के किरदार ने उनकी लोकप्रियता को और ऊंचाई दी। ओटीटी की दुनिया में जयदीप आज भरोसे का नाम बन चुके हैं।
कितनी है जयदीप अहलावत की नेट वर्थ?
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जयदीप अहलावत की कुल संपत्ति करीब ₹28 करोड़ है। मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित पूर्णा अपार्टमेंट्स में उनका आलीशान घर करीब ₹10 करोड़ का बताया जाता है। खबरों की मानें तो उन्होंने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए करीब ₹20 करोड़ की फीस ली। गाड़ियों के शौकीन जयदीप के पास Mercedes-Benz GLS SUV है, जिसकी कीमत लगभग ₹1.32 करोड़ है।
Read Also :- बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 14: Sunny Deol की फिल्म की रफ्तार हुई धीमी





