Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

वैलेंटाइन वीक में फिर लौटेगा रोमांस, थिएटर्स में दोबारा रिलीज होगी ‘सैयारा’

By
On:

2025 की सबसे ज्यादा चर्चित रोमांटिक फिल्मों में शामिल मोहित सूरी की सुपरहिट फिल्म ‘सैयारा’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है। वैलेंटाइन वीक के मौके पर इस फिल्म की री-रिलीज ने रोमांस पसंद करने वाले दर्शकों, खासकर Gen Z, में जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। भले ही मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई हो, लेकिन BookMyShow पर शो टाइम्स दिखना शुरू हो गए हैं, जिससे साफ है कि ‘सैयारा’ फिर से जादू बिखेरने आ रही है।

डेब्यू में छा गए अहान पांडे और अनीत पड्डा

‘सैयारा’ से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में कदम रखा और पहली ही फिल्म में दर्शकों का दिल जीत लिया। दोनों की केमिस्ट्री, इमोशनल सीन्स और फ्रेश अप्रोच को खूब सराहा गया। खास बात यह रही कि यह फिल्म Gen Z ऑडियंस से सीधे कनेक्ट हो गई, जो आज के समय में किसी भी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है।

बॉक्स ऑफिस पर मचाया था रिकॉर्ड तोड़ धमाल

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सैयारा’ ने ₹569.75 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। इसमें से ₹398.25 करोड़ भारत में और ₹171.50 करोड़ ओवरसीज से आए। हैरानी की बात यह है कि फिल्म का बजट सिर्फ ₹50–60 करोड़ था, यानी मुनाफा जबरदस्त रहा। यही वजह है कि इसे डेब्यू एक्टर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म माना जाता है।

थिएटर में रोए, लोटे और वायरल हुए Gen Z रिएक्शन

‘सैयारा’ रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर थिएटर से कई वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें Gen Z दर्शक कभी रोते दिखे तो कभी इमोशन में जमीन पर लोटते नजर आए। कुछ लोगों ने इन्हें प्रमोशनल स्टंट बताया, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि फिल्म ने युवाओं के दिल को गहराई से छुआ। यही इमोशनल कनेक्शन इसकी दोबारा रिलीज की सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है।

फरवरी में री-रिलीज का ट्रेंड, कई फिल्में लौटेंगी बड़े पर्दे पर

‘सैयारा’ से पहले शाहरुख खान की ‘देवदास’ पहले ही थिएटर्स में वापसी कर चुकी है। इसके अलावा अजय देवगन की ‘युवा’ 20 फरवरी को और सलमान खान की ‘तेरे नाम’ फरवरी के आखिर में दोबारा रिलीज होने वाली है। साफ है कि फरवरी का महीना बॉलीवुड क्लासिक्स और सुपरहिट्स की वापसी का महीना बनने जा रहा है।

Read Also :- ICC T20 World Cup 2026 की शुरुआत विवाद से

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News